न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र से आज एक बड़ी खबर आई हैं. 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रति और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया. अब ये सभी नक्सली सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ उठा सकेंगे.
इस घटनाक्रम के बाद अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सली प्रभाव से काफी हद तक मुक्त हो जाएगा और उत्तरी बस्तर में ‘लाल आतंक’ के कम होने की संभावना जताई जा रही हैं. अब केवल दक्षिणी बस्तर ही नक्सली गतिविधियों से प्रभावित हैं. आत्मसमर्पण के दौरान कुल 153 हथियार भी अधिकारियों को सौंपे गए. इन हथियारों में 19 एके-47 राइफल, 17 एसएलआर राइफल, 23 इंसास राइफल, 1 इंसास एलएमजी, 36 .303 राइफल, 4 कार्बाइन, 11 बीजीएल लॉन्चर, 41 बारह बोर/सिंगल शॉट गन और 1 पिस्तौल शामिल हैं.
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक केंद्रीय समिति सदस्य (CCM), चार दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (DKSZC) सदस्य, एक क्षेत्रीय समिति सदस्य, 21 संभागीय समिति सदस्य (DVCM), 61 क्षेत्रीय समिति सदस्य (ACM), 98 पार्टी सदस्य और 22 PLGA/RPC/अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.
यह भी पढ़े: DGCA का बड़ा बदलाव: केबिन क्रू के लिए तय हुई ड्यूटी और विश्राम की नई लिमिट, अब उड़ान और सुरक्षा दोनों होगी टॉप क्लास!