डुमरांव में सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान तनाव, RJD कार्यकर्ताओं पर काफिल...

डुमरांव में सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान तनाव, RJD कार्यकर्ताओं पर काफिले पर हमले की कोशिश का आरोप

डुमरांव में सांसद मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान तनाव rjd कार्यकर्ताओं पर काफिले पर हमले की कोशिश का आरोप

न्यूज़11 भारत 
बक्सर/डेस्क:
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि शनिवार को डुमरांव के अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान पर उनके रोड शो के दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला करने की कोशिश की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि जब लोग प्रत्याशी राहुल सिंह के साथ उनके रोड शो का स्वागत कर रहे थे, तभी RJD के नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने भीड़ में हंगामा किया और उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की. मनोज तिवारी के अनुसार, टकराव से बचने के लिए उनकी टीम ने तुरंत गाड़ी की रफ़्तार बढ़ाकर वहां से निकलने का फैसला किया.

उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी की ऐसी "गुंडागर्दी" क्यों की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर जुटीं

संबंधित सामग्री

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर