प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर तेजस्वी यादव का बयान, 'भाजपा नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री'

By : Shreya Suman
प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर तेजस्वी यादव का बयान, 'भाजपा नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री'

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल न होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं है.

तेजस्वी यादव ने दावा किया, "भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे ही नहीं. यह स्पष्ट है."

प्रधानमंत्री मोदी के 'कट्टा' वाले बयान पर पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि तेजस्वी ने खुद को मुख्यमंत्री "कट्टा के नोक पर" घोषित करवाया है. इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया.

राजद नेता ने कहा, "जिसकी जैसी सोच है उसकी वैसी भावना है. हो सकता है नरेंद्र मोदी ने और लोगों को गठबंधन में जोड़ने के लिए कट्टा का इस्तेमाल किया होगा."

उन्होंने प्रधानमंत्री की भाषा पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन प्रधानमंत्री जी की भाषा सुनिए मैं आज तक कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो कट्टा की बात करता हो."

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मुद्दों पर ध्यान होता है. उन्होंने कहा, "गुजरात में जाएंगे तो फैक्ट्री की बात करेंगे, सेमीकंडक्टर की बात करेंगे. बिहार आएंगे तो कट्टे की बात करते हैं."

यह भी पढ़े: वैशाली के धनौती में बड़ा हादसा; ओपिनियन सर्वे टीम की कार और ट्रक में जोरदार टक्कर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य