तेज प्रताप राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ करेंगे प्रचार, राहुल गांधी को बताया 'रसोइया'

तेज प्रताप राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ करेंगे प्रचार, राहुल गांधी को बताया 'रसोइया'

तेज प्रताप राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ करेंगे प्रचार

तेज प्रताप राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ करेंगे प्रचार राहुल गांधी को बताया रसोइया

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. तेज प्रताप ने घोषणा की है कि वह अब सीधे अपने भाई के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में जाकर दो स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतारकर चुनाव प्रचार करेंगे.

तेजस्वी पर सीधा वार: 'सामाजिक न्याय कहां गया?'
तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र महुआ में जाकर तेजस्वी ने चुनाव प्रचार किया. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया, "वहां का विधायक लाठी चार्ज करवा रहा है वहां के लोगों पर. ये लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं, इनका सामाजिक न्याय कहां गया?" 

राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला: 'जिंदगी भर मछली पकड़ेंगे, रसोईया होना चाहिए'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मछली पकड़ने के हालिया वीडियो पर तेज प्रताप ने अब तक का सबसे बड़ा और विवादास्पद बयान दिया. उन्होंने कहा, "जिंदगी भर राहुल गांधी मछली पकड़ते रह जाएंगे और यह देश अंधकार में चला जाएगा." रोजगार के मुद्दे पर हमला बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा कि देश में रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि राहुल गांधी मोटरसाइकिल चलाकर पॉल्यूशन फैला रहे हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "राहुल गांधी जिंदगी भर मछली पकड़ते रह जाएंगे. उनको तो रसोईया होना चाहिए."

यह भी पढ़े: सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर हमला: 'टिन का चश्मा हटाएं', बिहार में 13 इथेनॉल फैक्ट्रियां, कोका-कोला-पेप्सी भी मौजूद

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.