दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

दिल्ली की भीड़ से भागिए सुकून की वादियों में खो जाइए सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर अगर आप कुछ पल सुकून के बिताना चाहते है तो उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन Lansdowne आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं. राजधानी से करीब 5 घंटे की दूरी पर स्थित यह शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं.

हरे-भरे पहाड़, घने जंगल, बहती नदियां और बादलों से घिरी वादियां- लैंसडाउन का हर नजारा मन मोह लेता हैं. यहां की शांति और स्वच्छ वातावरण आपको मानसिक सुकून देने के साथ तरोताजा भी कर देता हैं. खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए ज्यादा प्लानिंग या भारी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती.

ताड़केश्वर और बालेश्वर महादेव मंदिर
लैंसडाउन में स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर और बालेश्वर महादेव मंदिर आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम हैं. इन मंदिरों तक पहुंचने का रास्ता भी घने देवदार के जंगलों से होकर गुजरता है, जो यात्रा को और यादगार बना देता हैं.

प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए Kalagarh Tiger Reserve खास आकर्षण का केंद्र हैं. यहां जंगल सफारी के दौरान बाघ समेत कई दुर्लभ जीवों को देखने का अवसर मिल सकता हैं. शांत वातावरण और हरियाली से भरा यह क्षेत्र प्रकृति के करीब ले जाता हैं.

टिप इन टॉप से देखें अद्भुत नजारा
लैंसडाउन की मशहूर व्यू प्वाइंट Tip-in-Top से हिमालय की बर्फीली चोटियों का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता हैं. यहां स्थित सेंट मैरी चर्च और आसपास के छोटे-छोटे चर्च इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. अगर आप कम समय में शांति, रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करना चाहते हैं, तो लैंसडाउन आपके लिए एक आदर्श गंतव्य साबित हो सकता हैं. यहां की वादियां और सुकून भरा माहौल आपका दिल जीत लेगा.

यह भी पढ़े: आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

संबंधित सामग्री

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान पटना पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 18 लाख नकद बरामद

बिहार

वाहन चेकिंग के दौरान पटना पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 18 लाख नकद बरामद

गुमला: नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान

झारखंड

गुमला: नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-

बिहार

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-डैडी ध्यान...'

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर

बिहार

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर