भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे राज्य सरकार, झूठे मुकदमे तत्काल हो वापस  : आदित्य साहू

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे राज्य सरकार, झूठे मुकदमे तत्काल हो वापस  : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चतरा मंडल कारा पहुंच श्रीनिवास एवं काली यादव से की मुलाकात

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे राज्य सरकार झूठे मुकदमे तत्काल हो वापस   आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने चतरा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. रांची से चतरा मंडल कारा पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजयुमो कोषाध्यक्ष श्रीनिवास एवं जिला मीडिया प्रभारी काली यादव से मुलाकात करने के बाद चतरा सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित किया और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. 

उन्होंने कहा कि झारखंड में अवैध जुआ, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों पर आवाज उठाने वालों को संरक्षण देने के बजाय उन्हें ही झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है परंतु राज्य सरकार लोकलाज को भूल चुकी है. 

उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता ने चतरा में हो रहे अवैध खनन, अवैध ढुलाई के विरोध में आवाज उठाया तो कई  प्रकार का आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया गया है. श्रीनिवास लगातार स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, अवैध गतिविधियों तथा अधिकारियों की कथित अनियमितताओं को उजागर कर रहे थे. इसके बाद उन्हें लगातार धमकियां दी गईं कि यदि उन्होंने आवाज उठाना बंद नहीं किया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. दुर्भाग्यपूर्ण है कि वही आशंकाएं आज सच साबित होती दिखाई दे रही हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन आरोपों के आधार पर श्रीनिवास को गिरफ्तार किया गया, उन्हीं मामलों को लेकर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था. इसके बावजूद प्रशासन ने निष्पक्षता का परिचय देने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई का रास्ता चुना. दूसरी ओर, प्रदेश में सक्रिय बड़े अपराधियों और अवैध कारोबार चलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन की निष्क्रियता साफ दिखाई देती है.

आदित्य साहू ने कहा कि यदि कानून के अनुसार कार्रवाई करनी थी तो प्रक्रिया का पालन करते हुए स्थानीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन जिस प्रकार से उन्हें रांची जाकर गिरफ्तार किया गया, उससे स्पष्ट है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव और प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर अपने कार्यकर्ताओं का राजनीतिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी. राज्य सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता देख रही है. प्रदेश अध्यक्ष ने मांग किया कि श्रीनिवास सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे एवं दुर्भावनापूर्ण मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें तत्काल वापस लिया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

उन्होंने कहा कि यदि निर्दोष कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका और झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो भारतीय जनता पार्टी राज्य भर में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी. पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा.

मृत सीआरपीएफ के जवान लक्ष्मण यादव एवं सहदेव यादव के परिजनों से मिले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा विगत दिनों चतरा में अनियंत्रित एवं बेलगाम कोयला परिवहन के कारण हाइवा की चपेट में आकर मारे गए चतरा जिला के ग्राम बिराजपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान लक्ष्मण यादव एवं ग्राम देल्हो निवासी सहदेव यादव के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं. 

मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती. इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार स्वयं को अकेला न समझे. हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने एवं हर संभव सहयोग का उन्होंने भरोसा दिया. कहा कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही और अनियंत्रित कोयला परिवहन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है. अवैध परिवहन एवं ढुलाई के कारण यहां सैकड़ों लोगों की असमय मौत हो चुकी है. कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाने की भी मांग की है. इस दौरान प्रदेश महामंत्री  मनोज सिंह, सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्जवल दास, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

झारखंड

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया.

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

झारखंड

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

झारखंड

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

झारखंड

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार भारी विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई.

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

झारखंड

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे को किया जाम