जयराम महतो को कोर्ट से झटका
एक्सक्लूसिव

विधायक जयराम महतो को कोर्ट से झटका! अग्रिम जमानत पर फैसला टला, गिरफ्तारी पर रोक से भी इनकार

बरवाअड्डा थाना विवाद मामले में विधायक जयराम महतो को कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है.

By : Ark Sahuliyar
विधायक जयराम महतो को कोर्ट से झटका! अग्रिम जमानत पर फैसला टला, गिरफ्तारी पर रोक से भी इनकार

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
बरवाअड्डा थाना विवाद मामले में विधायक जयराम महतो को कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला टाल दिया है. साथ ही अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस डायरी तलब की है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. अदालत के इस रुख के बाद जयराम महतो की अग्रिम जमानत को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है. बता दें कि बरवाअड्डा थाना विवाद मामले में विधायक जयराम महतो समेत सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को आरोपी बनाया गया था. मामले में आरोपियों की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें- मोती की खेती के लिए हजारीबाग बनेगा झारखंड का आदर्श जिला: शिल्पी नेहा तिर्की

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता