बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

राज्य सरकार सभी प्रखंडों में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ नाम से आदर्श विद्यालय स्थापित करने जा रही है। इसके लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी और 13 जून को अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।


बिहार सरकार का बड़ा ऐलान राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

राज्यभर में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

रोहित कुमार ( संवाददाता ) / पटना -  राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोलने की तैयारी कर रही है। इन विद्यालयों का नाम ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ रखा जाएगा। सरकार का लक्ष्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जानकारी के अनुसार यह योजना राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट-3 के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल है। विद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी, जिससे शिक्षा क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।

हाईलाइट्स -

  • राज्य के सभी प्रखंडों में खुलेंगे आदर्श विद्यालय ‘सरस्वती विद्या निकेतन’
  • 1 जून 2026 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।
  • 4 जून 2026 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित।
  • 5 से 7 जून तक आवेदनों की समीक्षा की जाएगी।
  • 8 से 12 जून तक इंटरव्यू का आयोजन होगा।
  • 13 जून 2026 को जारी होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची।
  • योजना को सात निश्चय पार्ट-3 का हिस्सा बताया जा रहा है।
     

1 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरस्वती विद्या निकेतन में नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद 5 जून से 7 जून तक उनकी समीक्षा और जांच की जाएगी। विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध रखने का दावा किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा, ताकि विद्यालयों में जल्द से जल्द नियुक्तियां पूरी की जा सकें।

इंटरव्यू के बाद 13 जून को जारी होगी चयन सूची

आवेदन जांच पूरी होने के बाद 8 जून से 12 जून 2026 तक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद 13 जून 2026 को चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। माना जा रहा है कि सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालय स्थापित होने से छात्रों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा मिलेगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
 

इसे भी पढ़ें - अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए सांसद पप्पू यादव, मिला ‘पीस हीरो अवार्ड 2026’, काठमांडू से मिली वैश्विक पहचान

संबंधित सामग्री

राजभवन का साफ संदेश- कॉलेज अफिलिएशन में देरी अब नहीं चलेगी,  समयसीमा टूटी तो कार्रवाई तय

बिहार

राजभवन का साफ संदेश- कॉलेज अफिलिएशन में देरी अब नहीं चलेगी, समयसीमा टूटी तो कार्रवाई तय

बिहार में कॉलेजों की संबद्धता प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए राजभवन ने सख्त कैलेंडर लागू किया है। तय समय-सीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Inter Admission 2026: दूसरी चयन सूची ने बढ़ाई छात्रों की धड़कनें, 2 जून तक पूरा करें यह जरुरी काम

बिहार

Bihar Inter Admission 2026: दूसरी चयन सूची ने बढ़ाई छात्रों की धड़कनें, 2 जून तक पूरा करें यह जरुरी काम

बिहार बोर्ड ने इंटर (11वीं) नामांकन 2026-28 के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। चयनित छात्रों को 2 जून तक एडमिशन लेना होगा, जबकि स्लाइड-अप और विकल्प संशोधन का मौका भी इसी तारीख तक उपलब्ध है।

सिपाही भर्ती और बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट, एडमिट कार्ड से लेकर आवेदन तक जानें पूरी जानकारी

बिहार

सिपाही भर्ती और बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट, एडमिट कार्ड से लेकर आवेदन तक जानें पूरी जानकारी

बिहार सिपाही भर्ती, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के 4128 पदों के लिए एडमिट कार्ड 1 जून से जारी होंगे। वहीं BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 1189 पदों के लिए अब तक 3 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके

पटना के सरकारी स्कूलों को अंतिम चेतावनी, रिपोर्ट नहीं देने वाले हेडमास्टर का मई 2026 के वेतन पर लग सकती है रोेक

राजनीति

पटना के सरकारी स्कूलों को अंतिम चेतावनी, रिपोर्ट नहीं देने वाले हेडमास्टर का मई 2026 के वेतन पर लग सकती है रोेक

पटना जिले के सरकारी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने जरूरी दस्तावेज जल्द जमा करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट नहीं देने वाले प्रधानाध्यापकों के मई 2026 के वेतन पर रोक लगाने की चेतावनी दी गई है।


बिहार के सरकारी स्कूलों में 1 जून से शुरू होगा समर कैंप, कमजोर छात्रों की शिक्षा सुधार पर विशेष फोकस

बिहार

बिहार के सरकारी स्कूलों में 1 जून से शुरू होगा समर कैंप, कमजोर छात्रों की शिक्षा सुधार पर विशेष फोकस

बिहार के सरकारी स्कूलों में 1 जून से समर कैंप शुरू होगा, जिसमें कमजोर छात्रों की बुनियादी शिक्षा सुधार पर खास ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।