ग्रामीण पटना को शिक्षा की बड़ी सौगात, 7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

पटना जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का विस्तार करते हुए सात प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू करने जा रहा है। जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है, जबकि स्थायी कैंपस निर्माण के लिए भू

By : sawan kumar
ग्रामीण पटना को शिक्षा की बड़ी सौगात, 7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क

पटना - पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। योजना के तहत जिले के सात प्रखंडों—अथमलगोला, बेलछी, दनियावां, घोसवरी, खुशरूपुर, मनेर और संपतचक में नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी 1 जुलाई से इन संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

हाईलाइट्स -

  •  पटना के 7 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी।
  •  1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने का लक्ष्य।
  •  शुरुआती दौर में अस्थायी भवनों से होगा संचालन।
  •  छात्रों को वाई-फाई, कंप्यूटर लैब और अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
  •   स्थायी परिसरों के लिए भूमि चयन प्रक्रिया तेज, 30 जून तक लक्ष्य।

 अस्थायी भवनों से होगी शुरुआत, आधुनिक सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

कॉलेजों के संचालन के लिए प्रारंभिक चरण में चयनित भवनों का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन ने अधिकांश भवनों की पहचान कर ली है और उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। छात्रों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट और वाई-फाई सुविधा, स्वच्छ पेयजल, आरओ सिस्टम तथा साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत से ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्थायी कैंपस के लिए भूमि चयन प्रक्रिया तेज

जिला प्रशासन इन कॉलेजों के लिए स्थायी परिसरों के निर्माण की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज निर्माण के लिए कम से कम पांच एकड़ तथा शहरी क्षेत्रों में ढाई एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई है। 30 जून तक भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी विभागों को समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें - खान सर कोचिंग विवाद में बड़ा ट्विस्ट! वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन, दो लोग पूछताछ के लिए हिरासत में

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। 

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

पटना जू घूमने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल के अंत तक जू परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है।