गुरु लालू , शिष्य सम्राट! RJD ने कसा तंज—हमारे ‘स्कूल’ का छात्र अब CM की रेस में....

गुरु लालू , शिष्य सम्राट! RJD ने कसा तंज—हमारे ‘स्कूल’ का छात्र अब CM की रेस में....

सम्राट चौधरी के CM फेस बनने की चर्चा पर RJD ने तंज कसते हुए इसे गर्व की बात बताया है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सम्राट की राजनीतिक ट्रेनिंग RJD में हुई, जो पार्टी की ताकत को दर्शाता है।

गुरु लालू  शिष्य सम्राट rjd ने कसा तंज—हमारे ‘स्कूल’ का छात्र अब  cm की रेस में

RJD ने जताया ‘गर्व’, BJP पर साधा निशाना |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों CM फेस को लेकर चर्चा तेज है, जिसमें सम्राट चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस मुद्दे को लेकर BJP पर तीखा तंज कसा है। RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो यह RJD के लिए गर्व की बात होगी।

हाईलाइट्स :

  • सम्राट चौधरी के CM फेस की चर्चा पर RJD ने कसा तंज
  • शक्ति सिंह यादव बोले—CM बने तो RJD के लिए गर्व की बात
  • RJD ने कहा—सम्राट चौधरी की राजनीतिक ट्रेनिंग पार्टी में हुई
  • लालू प्रसाद यादव के ‘राजनीतिक स्कूल’ का किया जिक्र
  • BJP की वैचारिक स्थिति पर RJD ने उठाए सवाल
  • RJD ने खुद को ‘लीडर तैयार करने वाली फैक्ट्री’ बताया
  • बिहार की सियासत में CM फेस को लेकर तेज हुई बहस

RJD ने जताया ‘गर्व’, BJP पर साधा निशाना

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि RJD के कार्यकर्ता इस बात पर फक्र महसूस कर रहे हैं कि उनकी पार्टी से राजनीतिक सफर शुरू करने वाला नेता आज दूसरे दल में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह RJD की राजनीतिक ताकत और नेतृत्व तैयार करने की क्षमता को दर्शाता है।

राजद ने अपने बयान में लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत का भी उल्लेख किया। पार्टी का कहना है कि सम्राट चौधरी ने अपनी शुरुआती राजनीतिक शिक्षा राजद में ही हासिल की और सत्ता व विपक्ष दोनों का अनुभव भी यहीं से पाया। RJD इस नैरेटिव के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि अगर सम्राट चौधरी CM बनते हैं, तो वे RSS नहीं बल्कि लालू यादव की ‘राजनीतिक पाठशाला’ के छात्र होंगे।

BJP की वैचारिक स्थिति पर सवाल

RJD के इस बयान से BJP की विचारधारा पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं । RJD का तर्क है कि BJP, जो खुद को RSS की विचारधारा से जुड़ा बताती है, उसे नेतृत्व के लिए ऐसे नेता पर भरोसा करना पड़ रहा है जिसकी जड़ें RJD में रही हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या BJP के पास अपने वैचारिक ढांचे से कोई मजबूत चेहरा नहीं है।

विशेषज्ञों के अनुसार, RJD का यह बयान केवल प्रतिक्रिया नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है। इसके जरिए पार्टी खुद को ‘नेतृत्व तैयार करने वाली फैक्ट्री’ के रूप में पेश कर रही है और BJP को ‘उधार के नेतृत्व’ पर निर्भर दिखाने की कोशिश कर रही है। सम्राट चौधरी के CM फेस को लेकर चल रही चर्चा ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ BJP के भीतर इसे लेकर उत्साह है, तो वहीं RJD इसे अपने पक्ष में नैरेटिव बनाने में जुटी है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्म होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें -  क्या BJP में आई दरार ? भाजपा दफ्तर के बाहर लगा ‘सम्राट सरकार’ का पोस्टर, कुछ ही घंटों में फाड़ा गया

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

झारखंड

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग