न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पटना पहुंचने वाले हैं, जहां वे भव्य रोड शो के माध्यम से अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे. प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में पूरा शहर सज चुका है. सड़कों को रंग-बिरंगे पोस्टर और बैनर से पाट दिया गया है, जिन पर केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं..प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, उज्ज्वला योजना और ग्रामीण सड़क योजना की झलक दिखाई दे रही है.
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. जगह-जगह पार्टी झंडों के साथ 'मोदी-मोदी' के नारे गूंज रहे हैं. शहरवासी अपने नेता की एक झलक पाने को उत्सुक हैं, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक माहौल को नया मोड़ दे सकता है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह रोड शो भाजपा के लिए कितना जनसमर्थन जुटा पाता है और चुनावी समीकरणों को किस दिशा में मोड़ता है.
ये भी पढ़ें- पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, सुपुत्र के विवाह समारोह सम्मिलित होने दिया आमंत्रण
Bihar Assembly Elction: कल PM Modi पहुंचेंगे पटना, रोड शो के ज़रिए दिखाएंगे शक्ति, प्रशासन अलर्ट
संबंधित सामग्री
निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.
पटना में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जख्मी
पटना सिटी में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है।
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प
20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स
दीपावली-छठ पर सहरसा जंक्शन पर उमड़ेगी यात्रियों की भीड़, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा
दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रवासी मजदूरों एवं यात्रियों की घर वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।