न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार चरणों में जनसभाएं करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी अपने हुंकार से मतदाताओं को प्रभावित करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे.
पहला चरण- 23 अक्टूबर
प्रधानमंत्री मोदी इस दिन सासाराम, गयाजी और भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
दूसरा चरण- 28 अक्टूबर
दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में पीएम की रैलियों का दौर होगा.
तीसरा चरण- 1 नवंबर
पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर और छपरा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभाएं आयोजित होंगी.
चौथा चरण- 3 नवंबर
पश्चिमी चंपारण, अररिया और सहरसा में पीएम मोदी की रैलियों का आयोजन होगा.
यह भी पढ़े: झारखंड के मेडिकल शिक्षा में बड़ी छलांग, 3 कॉलेजों में बढ़ीं 200 MBBS सीटें, अब कुल संख्या 1255