सीएम आवास में हलचल: नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड हो रहा है शिफ्ट...

सीएम आवास में हलचल: नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड हो रहा है शिफ्ट...

नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होने से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस कदम को संभावित सियासी बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

सीएम आवास में हलचल नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड हो रहा है शिफ्ट

नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सामान उनके आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट किया जा रहा है। इस प्रक्रिया की शुरुआत होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस घटनाक्रम को राज्य में संभावित राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल के दिनों में सत्ता परिवर्तन और नेतृत्व बदलाव को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं, ऐसे में यह शिफ्टिंग उन कयासों को और मजबूत कर रही है।

हाईलाइट्स :

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट
  • आवास परिवर्तन से बिहार की राजनीति में हलचल तेज
  • सत्ता परिवर्तन और नेतृत्व बदलाव की अटकलों को मिली हवा
  • प्रशासनिक स्तर पर जारी है शिफ्टिंग की प्रक्रिया
  • अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
  • विपक्ष ने उठाए सवाल, सियासी बयानबाजी शुरु

आधिकारिक बयान का इंतजार

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन सियासी मायने अलग निकाले जा रहे हैं।विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हो गए हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य में कुछ बड़ा होने वाला है, जिसकी झलक इस बदलाव में दिख रही है।

बिहार में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। राजनीतिक गलियारों में Samrat Choudhary का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन इसके साथ ही Sanjay Jaiswal समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। बीजेपी और जदयू दोनों ही इस मुद्दे पर फिलहाल सस्पेंस बनाए हुए हैं।

नए मुख्यमंत्री को लेकर तेज अटकलें

सूत्रों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में बिहार की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकती है। नई सरकार के गठन को लेकर दोनों दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की कमान आखिर किसके हाथों में सौंपी जाती है। 

इसे भी पढ़ेंं - बिहार में हो गया खेला ! निशांत के हाथ में तीर, क्या ये पोस्टर बदलेगी बिहार की तस्वीर ?

संबंधित सामग्री

SBI CSP में घुसे नकाबपोश लुटेरे, संचालक की कनपटी पर सटाया कट्टा और उड़ा ले गए लाखों रुपए

बिहार

SBI CSP में घुसे नकाबपोश लुटेरे, संचालक की कनपटी पर सटाया कट्टा और उड़ा ले गए लाखों रुपए

जमुई के पवना में SBI CSP से तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर ₹1.5 लाख लूट लिए। घटना CCTV में कैद है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

बिहार

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत, समस्तीपुर में छात्रा से छेड़खानी पर भारी बवाल

समस्तीपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ। वारिसनगर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भीड़ ने स्कूल घेरकर हंगामा किया।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।