मुंगेर विधानसभा परिणाम भाजपा के कुमार प्रणय ने मारी बाजी, 18,750 मतों से विजयी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

मुंगेर विधानसभा परिणाम भाजपा के कुमार प्रणय ने मारी बाजी, 18,750 मतों से विजयी

मुंगेर विधानसभा परिणाम भाजपा के कुमार प्रणय ने मारी बाजी 18750 मतों से विजयी

न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के निर्णायक नतीजों में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र (165) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुमार प्रणय ने शानदार जीत दर्ज की है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, कुल 29 में से सभी राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कुमार प्रणय को 1,08,028 वोट मिले हैं.वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी को 89,278 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार कुमार प्रणय ने कुल 18,750 मतों के अंतर से जीत हासिल कर सीट पर कब्जा जमाया.

गिनती के हर चरण में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंतिम राउंड तक पहुँचते-पहुँचते भाजपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त मजबूत कर एकतरफा जीत अपने नाम कर ली. परिणाम आने के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.

मुंगेर सीट पर यह परिणाम आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित करने वाला माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  गयाजी में एनडीए का राजनीतिक दमखम बरकरार, 10 में 8 सीटें जीतकर एक्जिट पोल को दिया करारा जवाब

संबंधित सामग्री

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-

बिहार

आरा में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-डैडी ध्यान...'

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर

बिहार

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का असर

जबलपुर में दुर्गा मंदिर विवाद, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति पर पाया काबू 

देश-विदेश

जबलपुर में दुर्गा मंदिर विवाद, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति पर पाया काबू 

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!