जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

By : Ark Sahuliyar
जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में लातेहार जिला अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क स्थित सभागार में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू एवं लातेहार जिलों में जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. इस दौरान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री का स्वागत किया गया.

बैठक में मंत्री ने सभी छह जिलों में जल जीवन मिशन के तहत संचालित जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित एवं अधूरी योजनाओं के कार्यों में तेलाकर उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का निर्माण कार्य अधूरा है अथवा निर्माण पूर्ण होने के बाद भी उनका संचालन शुरू नहीं हुआ है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर चालू किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आमजनों को इसका लाभ मिल सके.

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा करें और कार्यों में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें.

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट कहा कि जल जीवन मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब अथवा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्य में लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

संवेदकों के साथ भी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन संवेदकों को कार्यादेश जारी होने के बावजूद निर्धारित समय में योजनाएं पूर्ण नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए. आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्देश दिया.

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों की होगी. उन्होंने पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर धरातल पर उतारने और आम लोगों को स्वच्छ एवं सुगम पेयजल की सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें- झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

 

संबंधित सामग्री

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है.

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, पोलडीह ग्राम निवासी के रूप में हुई पहचान

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, पोलडीह ग्राम निवासी के रूप में हुई पहचान

घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया <br/>