मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस समर्थित महापौर उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थ...

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस समर्थित महापौर उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में HEC में लोगों से किया संवाद

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस समर्थित महापौर उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में hec में लोगों से किया संवाद  

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आज रांची में झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एचईसी सेक्टर-2 स्थित राम श्याम कुटीर में आयोजित सभा में कांग्रेस समर्थित महापौर उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया.

सभा को संबोधित करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने अधिकार, सम्मान और सशक्त भविष्य के लिए एक सशक्त, संवेदनशील और ज़मीनी नेतृत्व का चयन करें. उन्होंने कहा कि रमा खलखो एक मज़बूत, अनुभवी और सबसे उपयुक्त प्रत्याशी हैं, जिन्हें पार्टी का पूर्ण समर्थन प्राप्त है. उनके पिछले कार्यकाल में नगर निगम में सकारात्मक कार्यों पर निरंतर ध्यान दिया गया और किसी प्रकार का विवाद नहीं रहा.

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था, एचईसी क्षेत्र की सड़कों का विकास जैसे मुद्दों पर रमा खलखो ने पहले भी गंभीरता से काम किया है और आगे भी करने की स्पष्ट प्रतिबद्धता रखती हैं. पीने के पानी की व्यवस्था, नगर निगम के माध्यम से आजीविका के अवसर और शहरी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने जैसे विषयों पर भी उनका दृष्टिकोण स्पष्ट और जनहितकारी रहा है.

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि रमा खलखो का व्यवहार समावेशी और संवेदनशील है. वे राजनीतिक मंच, सामाजिक कार्यक्रम या धार्मिक आस्था—हर स्तर पर बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करती हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिले आरक्षण के कारण आज मुखिया से लेकर मेयर और वार्ड सदस्य तक महिलाएँ नेतृत्व में आ रही हैं, ऐसे में महिलाओं का समर्थन, आशीर्वाद और सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में महापौर उम्मीदवार रमा खलखो, जेसीएस अध्यक्ष सह कांग्रेस महासचिव अजय नाथ सहदेव सहित संगठन के समर्पित साथियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.

ये भी पढ़ें- रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर अवस्थित मतगणना स्थल में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग