टिकट में 'तकनीकी पेच', पत्नी की जगह खेसारी लाल यादव खुद बने RJD के छपरा कैंडिडेट

खेसारी लाल यादव खुद लड़ेंगे छपरा विधानसभा से

टिकट में 'तकनीकी पेच', पत्नी की जगह खेसारी लाल यादव खुद बने RJD के छपरा कैंडिडेट

टिकट में तकनीकी पेच पत्नी की जगह खेसारी लाल यादव खुद बने rjd के छपरा कैंडिडेट

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिहार की छपरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. अब वे अपनी पत्नी चंदा यादव की जगह खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे. दरअसल, लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी ने पहले चंदा देवी को छपरा से टिकट दिया था. खेसारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि तकनीकी पेच आने से पत्नी की जगह छपरा से खेसारी खुद राजद के सिंबल से नामांकन करेंगे.

राजनीती में उतरे खेसारी लाल यादव 
भोजपुरी अभिनेता एवं गायक शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव सारण जिले के रसूलपुर के धनाडीह के रहने वाले हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छाप छोड़ने के बाद अब वे राजनीति में उतर गए हैं. खेसारी ने गुरुवार शाम को पटना में तेजस्वी यादव की मौजदूगी में आरजेडी की सदस्यता ली. उनकी पत्नी चंदा देवी ने भी आरजेडी जॉइन की.

राजद ने जताया विश्वास 
खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी को विधायक बनाने के लिए राजद के वरीय नेताओं के लगातार संपर्क में भी थे. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चंदा यादव के टिकट पर बुधवार रात में मुहर भी लगा दी. मगर, चंदा के मतदाता सूची को लेकर तकनीकी पेच फंस गया.

बिहार के किसी विधानसभा में चंदा देवी का नाम नहीं था 
दरअसल, नामांकन के लिए मतदाता सूची की सत्यापित प्रति निर्वाची पदाधिकारी को देनी होती है लेकिन बिहार की किसी विधानसभा में चंदा देवी का नाम नहीं होने के कारण राजद ने अपना फैसला गुरुवार को आनन-फानन में बदल लिया. राजद ने चंदा देवी के बदले उनके पति खेसारी पर विश्वास जताते हुए टिकट फाइनल किया. लालू ने खेसारी को सिंबल भी दे दिया.

एकमा सीट चाहते थे खेसारी, राजद ने छपरा थमाई
राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि खेसारी छपरा की बजाय एकमा विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमाना चाहते थे लेकिन श्रीकांत यादव को ही दोबारा टिकट मिलने से खेसारी के सपनों पर पानी फिर गया. खेसारी लाल अब छपरा से चुनावी मैदान में उतरेंगे. इसके बाद क्षेत्र का राजनीतिक तापमान चरम पर है. नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को खेसारी अपना पर्चा भरेंगे.

यह भी पढ़े: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे सीएम हाउस, सीएम नीतीश कुमार से हो रही मुलाकात

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय