न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में JAC, JPSC और JSSC में हुई गड़बड़ी, पेपर लीक तथा उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए झारखंड की झामुमो–कांग्रेस सरकार के मंत्रियों को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए. क्योंकि झारखंड में शिक्षा विभाग स्वयं मुख्यमंत्री Hemant Soren के पास है, अतः उनकी सहमति और जवाबदेही के बिना उनके विभाग में इतने बड़े घोटाले होना संभव नहीं.
देशभर में छात्र हितों की कथित राजनीति करने का दावा करने वाले Rahul Gandhi को भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. यदि उन्हें वास्तव में छात्रों की इतनी ही चिंता है, तो झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के मुद्दे पर नैतिकता दिखाते हुए झामुमो सरकार से कांग्रेस का समर्थन अविलंब वापस लेना चाहिए. इसीलिए भाजपा झारखंड के छात्रों की भावनाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करती है.
यह भी पढ़ें- पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा में चार दिवसीय मोबाइल साइंस एग्जीबिशन का शुभारंभ