न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं, जहां चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सांझा चुनावी अभियान सहित आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली. मुख्यमंत्री से भेंट के बाद गृह मंत्री अमित शाह तुरंत तरैया के लिए रवाना हो गए.
यह भी पढ़े: स्थानीय नाराज़गी के बीच मैथिली ठाकुर करेंगी नामांकन