न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मंगलवार को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान दिया गया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने उनकी पत्नी रुपी सोरेन को यह सम्मान दिया. इस दौरान रुपी सोरेन भावुक भी हो गयी. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन और शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन भी उपस्थित रही. यह सम्मान शिबू सोरेन को लोक कल्याण, सामाजिक न्याय और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया.
यह भी पढ़ें- झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों को उपनिर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट