दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और स...

शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को दे रहा है उचित सम्मान

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय  आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड के दिवंगत नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है. साथ ही उन्होंने इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार का आभार भी व्यक्त किया है. 

आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान उनके आजीवन संघर्ष, जनसेवा, आदिवासी अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय सम्मान है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन महान विभूतियों के योगदान को उचित सम्मान दे रहा है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाई है. यह उसी कड़ी का हिस्सा है. 

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की आवाज़, जननायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है. यह सम्मान केवल स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को ही नहीं, बल्कि झारखंड की जनजातीय अस्मिता, संघर्षशील परंपरा और गौरवशाली विरासत को भी समर्पित है. शिबू सोरेन केवल एक परिवार, एक समुदाय के नेता नहीं बल्कि पूरे झारखंड के नेता थे. उन्होंने आजीवन शराबबंदी, महाजनी प्रथा, दहेज के खिलाफ संघर्ष किया.

यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

 

संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

झारखंड

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली.

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को सफल बनाने को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

झारखंड

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान

जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी ऑल्टो कार, पांच घायल; एक बच्चे समेत दो की हालत गंभीर

झारखंड

जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी ऑल्टो कार, पांच घायल; एक बच्चे समेत दो की हालत गंभीर

राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोलकाता-दिल्ली सिक्स लेन पर बोराबांध के समीप मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर के पास पलट गई.