ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स एक्ट के तहत एडवाइजरी कमेटी की बैठक संपन्न

ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स एक्ट

ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स एक्ट के तहत एडवाइजरी कमेटी की बैठक संपन्न

तीन अस्पतालों को पांच वर्षों के लिए मिला पंजीकरण

ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स एक्ट के तहत एडवाइजरी कमेटी की बैठक संपन्न

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में ट्रांसप्लांटेशन ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स (अमेडमेंट) एक्ट, 2011 के तहत गठित एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य के पांच अस्पतालों के पंजीकरण प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. जिन संस्थानों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई, उनमें टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर, IRIS सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आई हॉस्पिटल तथा कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं.

समिति द्वारा सभी प्रस्तावों की तकनीकी एवं कानूनी मानकों के अनुरूप समीक्षा के उपरांत टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर तथा IRIS सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए तथा एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के साथ-साथ आई बैंक की स्थापना एवं संचालन के लिए पांच वर्षों की अवधि के लिए पंजीकरण प्रदान करने का निर्णय लिया गया. वहीं, अन्य दो संस्थानों के प्रस्तावों पर  प्रशिक्षित मानव संसाधन एवं मशीन  उपकरण मानक के अनुरूप उपलब्ध नहीं होने के कारण पंजीकरण नहीं किया गया.

बैठक के दौरान संबंधित अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अधिनियम के तहत निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार गुणवत्ता, पारदर्शिता और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि मरीजों को राज्य में ही बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा सके.

बैठक में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, रिम्स के हृदय रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ. हेमंत नारायण, रिम्स नेफ्रोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा पंत घोष, रिम्स नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार, झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता निरूपमा, भीम बिरसा वूमेन्स फाउंडेशन की सरिता पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव नारायण सिंह, ध्रुव प्रसाद, उप सचिव सहित एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- हाजीपुर की रिश्वतखोर दारोगा पूनम कुमारी को विशेष निगरानी न्यायालय ने दिया दोषी करार, तीन वर्ष के कारावास की सजा 

 

संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

झारखंड

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली.

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को सफल बनाने को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को दे रहा है उचित सम्मान

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

झारखंड

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान