हिजाब पहनने वाली बेटी बनेगी देश की प्रधानमंत्री.. महाराष्ट्र के सोलापुर में ओवैसी का बड़ा बयान

By : Mansi Kumari
हिजाब पहनने वाली बेटी बनेगी देश की प्रधानमंत्री.. महाराष्ट्र के सोलापुर में ओवैसी का बड़ा बयान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज हो गई हैं. सभी दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोलापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया.

सभा के दौरान ओवैसी ने कहा कि एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब हिजाब पहने हुए हमारी महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी समाजों को बराबरी का हक देता हैं. ओवैसी ने पाकिस्तान के संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक ही समाज के व्यक्ति के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने की बात लिखी है, जबकि भारत का संविधान सबको समान अवसर देता हैं. हम भले नहीं रहे लेकिन वो एक दिन जरुर आएगा जब हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की पीएम बनेगी.

नफरत फैलाने वालों पर साधा निशाना
विरोधियों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ फैलायी जा रही नफरत ज्यादा दिन नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले खुद खत्म हो जाएंगे. ओवैसी ने आरोप लगाया कि लोगों के दिल और दिमाग में जहर भरा जा रहा है ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके.

महंगाई और पेट्रोल का मुद्दा उठाया
ओवैसी ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोलापुर में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, लेकिन जब कोई इसकी कीमत पर सवाल करता है तो उसे बांग्लादेशी कह दिया जाता हैं. उन्होंने कहा कि जनता के सवालों को दबाने की कोशिश की जा रही हैं. AIMIM प्रमुख ने कहा कि सोलापुर में कई गंभीर समस्याएं है लेकिन सत्ताधारी दलों को इससे कोई मतलब नहीं हैं. उन्होंने बीजेपी, शिंदे गुट और अजित पवार पर आरोप लगाया कि ये तीनों की कोशिश यही है कि महाराष्ट्र की जनता को गुमराह कर सके.

ओवैसी ने आगे कहा कि फडणवीस, शिंदे और पवार संविधान के आधार पर राजनीति नहीं बल्कि नफरत की बुनियाद पर हुक्मरानी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग अल्पसंख्यकों को कमजोर करना चाहते हैं. दलितों को उनका हक नहीं देना चाहते और किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने किसानों की आत्महत्या का भी जिक्र किया. सभा के अंत में ओवैसी ने जनता से अपील की कि 15 तारीख को मतदान के जरिए सत्ताधारियों को स्पष्ट संदेश दें कि महाराष्ट्र की जनता उनकी साजिशों का शिकार नहीं बनेगी.

यह भी पढ़े: अटलांटिक में अमेरिका का बड़ा ऑपरेशन, तीसरे दिन फिर जब्त हुआ ऑयल टैंकर
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य