सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने एनडीए के मैनिफेस्टो को बताया झूठ का पुलिंदा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने एनडीए के मैनिफेस्टो को बताया झूठ का पुलिंदा

सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने एनडीए के मैनिफेस्टो को बताया झूठ का पुलिंदा

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत

नालंदा/डेस्क:  बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने एनडीए पर तीखा हमला बोला है. शनिवार को वह बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के मंसूरनगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीपीआई समर्थित उम्मीदवार शिवकुमार यादव के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने की अपील की.

प्रेस वार्ता के दौरान डी. राजा ने कहा कि एनडीए का मेनिफेस्टो पूरी तरह से झूठ और धोखे पर आधारित है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री ने हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ.

डी.राजा ने यह भी कहा कि काला धन वापस लाने का वादा भी एक बड़ा चुनावी छलावा साबित हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चुनाव में भी मंच से झूठे वादे कर जनता को ठगा था, और इस बार भी एनडीए का मेनिफेस्टो जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है.उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे झूठे वादों से सावधान रहें और सीपीआई के उम्मीदवार शिवकुमार यादव को विजयी बनाकर सच्ची राजनीति को मजबूती दें.

यह भी पढ़ें: AIMIM के प्रत्याशी तौसीफ आलम ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लेकर दिया विवादित बयान

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा