मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल 262 अभ्यर्थियों...

नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल 262 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड के स्वास्थ्य इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है : डॉ. इरफान अंसारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी कल 262 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 24 जून 2026 का दिन एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर तथा 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं. यह केवल नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड की सुदृढ़ और आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह सशक्त और व्यवस्थित नहीं हो जाती, तब तक वे चैन से बैठने वाले नहीं हैं. डॉ. अंसारी ने कहा कि वर्षों से झारखंड डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा था. इस चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने साहसिक और दूरदर्शी निर्णय लिए. विशेष रूप से फाइनेंशियल बिडिंग मॉडल के माध्यम से राज्य के बाहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों को झारखंड में सेवा देने के लिए आमंत्रित किया गया. इस अभिनव पहल को अभूतपूर्व सफलता मिली और देश के विभिन्न हिस्सों से चिकित्सक स्वयं झारखंड आकर अपनी सेवाएं देने के लिए आगे आए.

उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते वे स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी चुनौतियों को भली-भांति समझते हैं और इसी अनुभव का लाभ आज पूरे राज्य को मिल रहा है. परिणामस्वरूप झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. डॉ. अंसारी ने कहा कि कल जब चयनित अभ्यर्थी मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे, तब वह केवल उनके लिए नहीं बल्कि उनके परिवारों के लिए भी गर्व, सम्मान और खुशी का क्षण होगा. हजारों आंखों में सपने साकार होने की चमक दिखाई देगी.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पतालों और डॉक्टरों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. इसी सोच के तहत राज्य में 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की नियुक्ति की जा रही है, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी हो सके और आम जनता को मिलावटी, असुरक्षित एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य सामग्री से बचाया जा सके. डॉ. अंसारी ने आगे कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अस्पतालों का कुशल संचालन भी अत्यंत आवश्यक है. इसी उद्देश्य से 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजरों की नियुक्ति की जा रही है, जो राज्य के सदर अस्पतालों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के प्रशासनिक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाएंगे. इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा अस्पतालों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा.

उन्होंने यह भी बताया कि यह शुरुआत मात्र है. आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग में लगभग 11 हजार अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, जिससे राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों की आलोचना करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि जहां काम होता है, वहीं चर्चा भी होती है. उनका पूरा ध्यान केवल जनता की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने पर केंद्रित है. विपक्ष की अनावश्यक आलोचनाओं से प्रभावित हुए बिना वे दिन-रात झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक समय था जब झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में निराशा थी, लेकिन आज जनता के भीतर विश्वास का माहौल बना है. सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. यह बदलाव सरकार की प्रतिबद्धता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों का परिणाम है. 24 जून 2026 का यह दिन न केवल 262 युवाओं के जीवन में नई शुरुआत लेकर आएगा, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आत्मनिर्भर, सशक्त और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक नए युग का सूत्रपात भी करेगा.

कल आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. यह अवसर झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का साक्षी बनेगा.

यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संथाल परगना प्रमंडल के 2 दिवसीय दौरे पर

 

संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

झारखंड

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली.

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को सफल बनाने को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को दे रहा है उचित सम्मान

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

झारखंड

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान