सीएम हेमंत सोरेन पर चार्ज फ्रेम 
एक्सक्लूसिव

बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में आज भी नहीं हो सका सीएम हेमंत सोरेन पर चार्ज फ्रेम 

बुधवार को मामले में हर हाल में होगा चार्ज फ्रेम 

By : Ark Sahuliyar
बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में आज भी नहीं हो सका सीएम हेमंत सोरेन पर चार्ज फ्रेम 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में आज भी सीएम हेमंत सोरेन पर चार्ज फ्रेम नहीं हो सका. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन VC के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए. जिसके बाद सीएम पर लगे आरोपों को PMLA के विशेष न्यायाधीश ने पढ़कर सुनाया. इन आरोपों से इनकार करते हुए सीएम ने अपने आप को निर्दोष बताया. साथ ही सुनवाई के दौरान चार्ज फ्रेम होने से पहले समय की मांग की. उन्होंने कहा कि आरोपों को लेकर ED की ओर से आज ही दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. इसके जवाब में उन्हें कुछ साक्ष्य और दस्तावेज पेश करने हैं. कोर्ट ने कहा - उनके पास कोई लॉ नहीं जिससे कि चार्ज फ्रेम की कार्रवाई रोक सके. बुधवार को मामले में हर हाल में चार्ज फ्रेम होगा. सीएम को बुधवार को 11:30 में VC के माध्यम से जुड़ने का निर्देश दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- ACB की लंबित प्रारंभिक जांच मामले में झारखंड HC सुनवाई, राज्य सरकार को कल आर्गुमेंट का सिनॉप्सिस जमा करने का निर्देश