भर्ती पूरी करो या समयसीमा बताओ: BTSC ड्रेसर अभ्यर्थियों की सरकार से दो टूक मांग

BTSC ड्रेसर भर्ती में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर जल्द मेधा सूची जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

By : sawan kumar
भर्ती पूरी करो या समयसीमा बताओ: BTSC ड्रेसर अभ्यर्थियों की सरकार से दो टूक मांग

BTSC ड्रेसर अभ्यर्थियों की सरकार से दो टूक मांग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में परिधापक (ड्रेसर) के रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर चिंता जताई। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक स्क्रूटनी का कार्य पूरा नहीं हुआ है और अंतिम मेधा सूची भी जारी नहीं की गई है, जिससे उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

हाईलाइट्स -

  •  BTSC ड्रेसर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी जनसुनवाई कार्यक्रम पहुंचे।
  •  स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलकर स्क्रूटनी और मेधा सूची जारी करने की मांग की।
  •  भर्ती में देरी से अभ्यर्थियों में नाराजगी, मानसिक तनाव और अनिश्चितता बढ़ी।
  •  मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन कोई समयसीमा नहीं बताई।

मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी के कारण सैकड़ों योग्य उम्मीदवार मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। सरकार और विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो उसे अंतिम चरण तक पहुंचाने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

जल्द समाधान का मिला आश्वासन

जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि, उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। अब अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द अंतिम मेधा सूची जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेगी।

इसे भी पढ़ें- खान सर-रौशन आनंद विवाद पर सरकार सख्त, 3 महीने में बनेगी कोचिंग पॉलिसी; शिक्षा मंत्री की चेतावनी

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। 

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

पटना जू घूमने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल के अंत तक जू परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है।