बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा नेता नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे और पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एक दिवसीय बिहार दौरा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा को पार्टी संगठन चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहा है।

Highlights:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एक दिवसीय बिहार दौरा
  • दोपहर 2 बजे खगड़ा हवाई अड्डे पर करेंगे लैंड
  • 2:25 बजे चाकुलिया (पश्चिम बंगाल) के लिए होंगे रवाना
  • पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दौरे को अहम माना जा रहा है
  • संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर फोकस
     

दोपहर 2 बजे खगड़ा हवाई अड्डे पर लैंड करेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन करीब दोपहर 2 बजे खगड़ा हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, वहीं स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

2 बजकर 25 मिनट पर चाकुलिया के लिए प्रस्थान

इसके बाद वे लगभग 2 बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र के असुरागढ़ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की संभावना है।

सीमांचल क्षेत्र की राजनीति पर भी नजर

राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह दौरा सीमांचल क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि किशनगंज और आसपास का इलाका बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा से जुड़ा हुआ है। इसका असर दोनों राज्यों की राजनीति पर देखने को मिलता है।

भाजपा पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। ऐसे में नितिन नवीन का यह दौरा चुनावी रणनीति और बूथ स्तर की तैयारियों को धार देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह, स्वागत की तैयारी  और ऊर्जा का संचार होगा। स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की है। कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह 

इसे भी पढ़ें - पटना में सनसनी: पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

गडकरी से मिले पप्पू यादव, सीमांचल की सड़कों को लेकर रख दी कई बड़ी मांगें.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

बिहार

गडकरी से मिले पप्पू यादव, सीमांचल की सड़कों को लेकर रख दी कई बड़ी मांगें.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सीमांचल क्षेत्र की खराब सड़कों और अधूरी परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कई अहम मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर क्षेत्रीय विकास

महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर  निशाना, कहा जो लोग.......

राजनीति

महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा जो लोग.......

संसद में महिला आरक्षण से जुड़े अहम बिल को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे यह पास नहीं हो सका। बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

क्राइम

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

सुपौल के मोबाइल व्यवसायी की दरभंगा के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। सल्फास से मौत की आशंका के बीच परिजन इसे साजिश बता रहे हैं, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

राजनीति

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क, सिविल विमानन और नगर विकास विभागों की समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और शहरी सुविधाओं

हाजीपुर में आग का तांडव! फोम फैक्ट्री धू-धू कर जली, आसमान में छाया काला धुआं

बिहार

हाजीपुर में आग का तांडव! फोम फैक्ट्री धू-धू कर जली, आसमान में छाया काला धुआं

हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फोम फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है, जबकि पुलिस घटना के कारणों की जांच...