शराबबंदी पर सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात कि बिहार की सियासत में मच गया हड़कंप!

बिहार की नई सरकार सख्त प्रशासन, जीरो टॉलरेंस और बड़े निवेश के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है। सीएम सम्राट चौधरी ने साफ किया कि शराबबंदी जारी रहेगी और सिस्टम को नीचे तक जवाबदेह बनाया जाएगा।

By : sawan kumar
शराबबंदी पर सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात कि बिहार की सियासत में मच गया हड़कंप!

शराबबंदी पर सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - बिहार में नई सरकार बनते ही शराब बंदी कानून हटाने की चर्चा काफी तेज हो गई है। एनडीए के कई नेताओं ने कहा है कि बिहार से शराब बंदी कानून हटना चाहिए साथ ही साथ शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग भी लगातार उठाई जा रही है। इस बीच बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संकेत दिया है कि बिहार नीतीश मॉडल पर ही चलेगा। बिहार में शराब बंदी कानून पहले की तरह आगे भी लागू रहेगा।

हाईलाइट्स:

  • सीएम सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने का ऐलान किया
  • ब्लॉक से लेकर थाना स्तर तक सीएम ऑफिस से होगी सीधी मॉनिटरिंग
  • शराबबंदी कानून पर कोई समझौता नहीं, जारी रहेगा सख्त लागू
  • 15 नवंबर तक 5 लाख करोड़ निवेश लाने का लक्ष्य तय
  • विपक्ष में जल्द टूट के संकेत, विधायकों के पाला बदलने का दावा
  • 22 लाख संदिग्ध नामों की पहचान के लिए विशेष जांच अभियान

बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ किया कि सरकार का मुख्य एजेंडा सुशासन और पारदर्शिता रहेगा साथ ही  उन्होंने ये भी  कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पहले से ज्यादा सख्ती से लागू होगी और इसकी निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी।

प्रशासनिक व्यवस्था पर कड़ी नजर

सरकार अब ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर तक प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा करेगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को सरकारी कामों में देरी और परेशानी का सामना न करना पड़े।

शराबबंदी पर सख्त रुख बरकरार

शराबबंदी कानून को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि इस पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समर्थन दिया है, इसलिए इस नीति को जारी रखा जाएगा।

निवेश और शिक्षा सुधार पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 15 नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए अकादमिक कैलेंडर को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि स्कूल और कॉलेज समय पर संचालित हो सकें और पढ़ाई का माहौल बेहतर बने।

विपक्ष में टूट और विशेष जांच अभियान

राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए सम्राट चौधरी ने दावा किया कि विपक्ष में जल्द ही टूट देखने को मिल सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में 22 लाख संदिग्ध नामों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने वित्तीय संकट की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार आर्थिक रूप से पूरी तरह स्थिर है।

इसे भी पढ़ें  - Z श्रेणी की सुरक्षा में आए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, बिहार सरकार का बड़ा फैसला...

संबंधित सामग्री

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खोला खजाना, 8.27 लाख परिवारों के खाते में भेजे 7-7 हजार रुपये

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खोला खजाना, 8.27 लाख परिवारों के खाते में भेजे 7-7 हजार रुपये

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज डीबीटी के माध्यम से 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खाते में राशि भेजी है।