बिहार में डबल डिप्टी सीएम : विजेंद्र यादव और विजय चौधरी संभालेंगे कमान

बिहार में डबल डिप्टी सीएम : विजेंद्र यादव और विजय चौधरी संभालेंगे कमान

बिहार की नई सरकार में विजेंद्र यादव और विजय चौधरी डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों अनुभवी नेताओं पर सरकार ने संतुलन और प्रशासनिक मजबूती के लिए भरोसा जताया है।

बिहार में डबल डिप्टी सीएम  विजेंद्र यादव और विजय चौधरी संभालेंगे कमान

बिहार में डबल डिप्टी सीएम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है, जहां नए मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम का मॉडल सत्ता संतुलन की नई तस्वीर पेश कर रहा है।यह बदलाव सिर्फ चेहरों का नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों और शासन शैली के पुनर्गठन का संकेत है। डबल डिप्टी सीएम फॉर्मूला अनुभव और रणनीति के मेल को दिखाता है, जो आने वाले समय में सरकार की स्थिरता तय करेगा। अब नजर इस बात पर होगी कि यह नया नेतृत्व बिहार को विकास और सुशासन के किस मुकाम तक पहुंचा पाता है।

बिहार की नई सरकार में जेडीयू के दो वरिष्ठ नेताओं—विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी—को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। दोनों नेता शपथ लेकर सरकार में अहम भूमिका निभाएंगे। इनके चयन को अनुभव और सियासी संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है।

विजेंद्र यादव: संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़

विजेंद्र यादव बिहार की राजनीति के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय से जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। वे कई बार विधायक चुने जा चुके हैं और संगठन से लेकर सरकार तक उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है।

सरकार में रहते हुए विजेंद्र यादव ऊर्जा, वित्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें सादगीपूर्ण छवि और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाना जाता है। फैसलों को प्रभावी तरीके से लागू करने की उनकी क्षमता उन्हें एक मजबूत प्रशासक बनाती है।

उपमुख्यमंत्री पद का शपथ लेते विजेंद्र यादव.

विजय चौधरी: कांग्रेस से जेडीयू तक का सफर

वहीं विजय कुमार चौधरी भी बिहार की राजनीति के वरिष्ठ और भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और बाद में जेडीयू में शामिल होकर अपनी अलग पहचान बनाई। पार्टी में उनका कद तेजी से बढ़ा और वे शीर्ष नेताओं में शामिल हो गए।

विजय चौधरी ने भी ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ । 

अनुभव और संतुलन की राजनीति का चेहरा

विजय चौधरी शिक्षा और वित्त जैसे अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) भी रह चुके हैं। वे भी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। दोनों नेताओं को डिप्टी सीएम बनाना सरकार के अनुभव, संतुलन और प्रशासनिक मजबूती पर फोकस को दिखाता है। 

इसे भी पढ़ें- बिहार की कुर्सी पर ‘सम्राट’: चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक नया अध्याय शुरु..

संबंधित सामग्री

Bihar Train News: गर्मी की छुट्टी में घर जाने से पहले देख लें ये चार्ट, बिहार रूट की ट्रेनों में टिकटें फूल

बिहार

Bihar Train News: गर्मी की छुट्टी में घर जाने से पहले देख लें ये चार्ट, बिहार रूट की ट्रेनों में टिकटें फूल

समर वेकेशन की वजह से भागलपुर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनें काफी भीड़ चल रही हैं। विक्रमशिला और अंग एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच चुकी है।

CMO पहुंचते ही एक्शन में सम्राट चौधरी: संभाला पदभार, नीतीश-शाह ने दी बधाई

राजनीति

CMO पहुंचते ही एक्शन में सम्राट चौधरी: संभाला पदभार, नीतीश-शाह ने दी बधाई

शपथ के बाद सम्राट चौधरी ने CMO पहुंचकर मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया।नीतीश कुमार और अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए बिहार के विकास को लेकर भरोसा जताया।

नीतीश मॉडल पर चलेगी नई सरकार: शपथ लेते ही डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव का बड़ा बयान

राजनीति

नीतीश मॉडल पर चलेगी नई सरकार: शपथ लेते ही डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव का बड़ा बयान

डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने साफ किया कि बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार के मॉडल पर काम करेगी। सरकार ने विकास योजनाओं में निरंतरता और टीमवर्क के जरिए आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया है।

कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह की दुश्मनों को खुली धमकी, AK-47 के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

झारखंड

कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह की दुश्मनों को खुली धमकी, AK-47 के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Bihar Crime: पहले पार्टी में बुलाया फिर दाग दी गोली, एंबुलेंस में शव छोड़कर भागे आरोपी

बिहार

Bihar Crime: पहले पार्टी में बुलाया फिर दाग दी गोली, एंबुलेंस में शव छोड़कर भागे आरोपी

गया के मुफस्सिल थाना इलाके में विजय चौधरी नामक एक व्यक्ति को पहले जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। फिर किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।