20 साल के सफर का भावुक अंत: नीतीश ने कहा नई सरकार को मिलता रहेगा मेरा मार्गदर्शन

20 साल के सफर का भावुक अंत: नीतीश ने कहा नई सरकार को मिलता रहेगा मेरा मार्गदर्शन

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक बेहद भावुक माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि नई सरकार को उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।

20 साल के सफर का भावुक अंत नीतीश ने कहा नई सरकार को मिलता रहेगा मेरा मार्गदर्शन

20 साल के सफर का भावुक अंत |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा ( संवाददाता)  / पटना -  बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब लंबे समय तक सत्ता का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अंतिम बैठक आयोजित हुई। करीब दो दशकों के राजनीतिक सफर का यह एक भावुक पड़ाव माना जा रहा है।

हाइलाइट्स- 

  • बिहार में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में अंतिम कैबिनेट बैठक हुई
  • बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री भावुक नजर आए
  • मंत्रियों ने नीतीश कुमार को अभिभावक जैसा बताया
  • बैठक के बाद ग्रुप फोटो और विदाई का भावुक माहौल
  • नीतीश कुमार बोले- आगे भी नई सरकार को मिलता रहेगा मेरा मार्गदर्शन
ग्रुप फोटो और विदाई का माहौल 

बैठक के बाद दिखा भावनाओं का असर

कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद माहौल बेहद भावुक हो गया। बाहर निकलते समय कई मंत्रियों ने नीतीश कुमार के प्रति अपने अनुभव साझा किए। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि यह पूरे मंत्रिमंडल के लिए एक भावुक क्षण था, जिसमें मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा अभिभावक की तरह मार्गदर्शन किया है और यह पल पूरे बिहार के लिए भावुक करने वाला है।

एक अणे मार्ग पर सुरक्षा और हलचल

बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उनके करीबी मंत्री विजय चौधरी भी उनके साथ गाड़ी में मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, केवल मीडिया और इमरजेंसी वाहनों को ही अनुमति दी गई।
लोकभवन और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज दिखाई दी।

ग्रुप फोटो और विदाई का माहौल

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। सचिवालय के कर्मचारियों के साथ भी उन्होंने तस्वीरें लीं। इस दौरान माहौल बेहद भावुक लेकिन संयमित दिखाई दिया।

नीतीश कुमार का संदेश: मार्गदर्शन जारी रहेगा

कैबिनेट बैठक के समापन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों से पोर्टिको में कुछ समय बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि भले ही नई सरकार का गठन हो रहा हो, लेकिन वे बिहार के लिए सक्रिय रूप से जुड़े रहेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे राज्यसभा या अन्य माध्यमों से भी बिहार के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे और आने वाली सरकार को समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहेंगे।

संबंधित सामग्री

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झारखंड

'कोयला तो दूर की बात, एक छाटाक ओबी भी निकलने नहीं देंगे, प्रबंधक और आउटसोर्सिंग की मनमानी नहीं चलने देंगे'

भुरकुंडा पंचायत मुखिया और जवाहर नगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि की सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी