न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी हैं. इस सूची में 12 नए उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं. इससे पहले पार्टी ने तीन लिस्ट जारी की थी, जिनमें 11, 48 और 28 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे. अब तक AAP ने बिहार में कुल 99 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का ऐलान किया हैं.
चौथी लिस्ट के अनुसार, मधुबन से कुमार कुनाल, सीतामढ़ी से रानी देवी, खजौली से आशा सिंह और फुलपरास से गोरीशंकर पार्टी के उम्मीदवार होंगे. वहीं सूपौल से बृज भूषण (नवीन), अमौर से मोहम्मद मुंताजिर आलम और पिरपैंती से प्रीतम कुमार को टिकट दिया गया हैं. इसके अलावा कुटुम्बा से शरावन घुइया, गुरुा से सचितानंद श्याम, गया टाउन से अनिल कुमार, सिकंदरा से राहुल राणा और जमुई से रमाशिष यादव पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतरेंगे.
AAP की चौथी सूची में नामित उम्मीदवार:
मधुबन- कुमार कुनाल
सीतामढ़ी- रानी देवी
खजौली- आशा सिंह
फुलपरास- गोरीशंकर
सूपौल- बृज भूषण (नवीन)
अमौर- मोहम्मद मुंताजिर आलम
पिरपैंती- प्रीतम कुमार
कुटुम्बा- शरावन घुइया
गुरुा- सचितानंद श्याम
गया टाउन- अनिल कुमार
सिकंदरा- राहुल राणा
जमुई- रमाशिष यादव
यह भी पढ़े: Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में कांग्रेस ने जारी की नई उम्मीदवारों की सूची, अब तक 60 प्रत्याशी घोषित