न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ED की ओर से बहस की गई. मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी. ED की बहस पर हेमंत सोरन की ओर से जवाब दी जाएगी. मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है. इससे पूर्व खुद को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर हेमंत सोरेन ने आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई है.
मामले में ED ने कई बार छापेमारी की थी. जांच एजेंसी ने कई लोगों को समन जारी कर ED दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ ED ने जांच करते हुए चार्जशीट दाखिल की है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई जमीन कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 31 जनवरी 2024 को ED ने पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. उन्हें 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामले में ED ने डेढ़ दर्जन आरोपियों को चार्जशीटेड आरोपी बनाया है.
ये भी पढ़ें- 2.07 करोड़ की साइबर ठगी मामले के आरोपी अभिषेक बेरा और रूपा बेरा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज