Sunday, Jul 13 2025 | Time 03:23 Hrs(IST)
झारखंड » जमशेदपुर


झारखंड बजट पर सियासत कांग्रेस और भाजपा ने जारी किया बयान

झारखंड बजट पर सियासत कांग्रेस और भाजपा ने जारी किया बयान
अनवर/न्यूज11 भारत

जमशेदपुर/डेस्क: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बजट पेश किया है. अब इस बजट पर राजनीतिक दल के द्वारा बयान का दौर शुरू हो गया है जहा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा की झारखंड के गरीबों के सपने को साकार करने वाला बजट वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पेश किया है. इस बजट से अब जल्द गरीबों का सपना साकार होगा वहीं दूसरी तरफ जहा इस बजट से किसानों को काफी राहत मिल रही है. वहीं जल्द गरीबों के लिए अपना आशियाना का सपना भी साकार होगा. इस बजट में तीसरी व्यवस्था की जनप्रतिनिधियों का भी ख्याल रखा गया है. जहां अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने वाली युवतियों को 30 हजार तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

 

वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी षाड़गी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बयान जारी कर कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार ने जनविरोधी बजट पेश किया है जहा इस बजट में झारखंड के गरीबों की अनदेखी की गई है इस बजट से वर्तमान सरकार में बैठे लोग झारखंड को लूटने का प्रयास करेंगे वही 2023 24 के बजट कि अब तक 40% राशि भी वर्तमान सरकार खर्च नहीं कर पाई है ऐसे में नई बजट के नाम पर राज्य की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने का काम वर्तमान चंपई सोरेन की सरकार कर रही है जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं.
अधिक खबरें
बहरागोड़ा प्रखंड में सांसद ने की संवेदनशील पहल, मृतक के परिवार को मिली आर्थिक सहायता
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 8:51 AM

बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव के दो मजदूरों वृंदावन मुंडा तथा कार्तिक मुंडा की पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में कुआं में गिर जाने से मौत हो गई थी. इस दुखद घटना के बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों मृतक के घर पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

ग्राम सभा  सशक्तीकरण व लंबित पेसा कानून  को लागू करने को लेकर कोल्हान में हुई बैठक
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 7:06 PM

ग्राम सभा सशक्तीकरण व लंबित पेसा कानून को लागू करने समेत जलवायु में परिवर्तन व उसके असर को लेकर बड़ा सिकदी स्थित पर्यावरण चेतना केंद्र में कोल्हान स्तरीय सभा फेडरेशन की बैठक हुई. इधर बैठक में निर्णय लिया गया कि मामले के समाधान की लेकर पोटका विद्यायक संजीव सरदार समेत राज्य स्तरीय कमिटी को इस बैठक में लिए गए

बहरागोड़ा के कुमारडूबी पंचायत भवन का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 6:56 PM

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडूबी पंचायत भवन का शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यालय की समग्र व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया. बीडीओ ने पंचायत परिसर में साफ-सफाई, बिजली-पानी की उपलब्धता, जेनरेटर की स्थिति

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 172 मुस्लिम महिलाएं नामजद
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 9:54 PM

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. हेंदलजुड़ी पंचायत में फर्जी तरीके से लाभ लेने वाली 172 मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू द्वारा की गई.

बहरागोड़ा सिटी नर्सिंग होम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह ने की दुर्लभ लिंग सर्जरी
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:29 PM

बहरागोड़ा: सिटी नर्सिंग होम, बहरागोड़ा में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह के द्वारा एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिससे एक 26 वर्षीय युवक को नया जीवन मिला. यह मामला चिकित्सकीय दृष्टिकोण से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, जिसे "पेनाइल फ्रैक्चर" (पेनाईल फ्रैक्चर उईथ उरेथ्रल इंजुरी) के नाम से जाना जाता है.