Sunday, Jul 13 2025 | Time 07:40 Hrs(IST)
झारखंड


Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 172 मुस्लिम महिलाएं नामजद

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 172 मुस्लिम महिलाएं नामजद

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. हेंदलजुड़ी पंचायत में फर्जी तरीके से लाभ लेने वाली 172 मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू द्वारा की गई.

 

बिहार और पश्चिम बंगाल की महिलायें शामिल 

पुलिस ने बिहार और पश्चिम बंगाल के 172 मुस्लिम महिलाओं को नामजद किया है, जिनमें 40 महिलाएं बिहार के किशनगंज जिले से और 132 महिलाएं पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से हैं. ये महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पेंशन योजना का लाभ फर्जी दस्तावेजों के जरिए ले रही थीं. आरोप है कि इन महिलाओं के बैंक खातों में 9.57 लाख रुपये की राशि भेजी गई, जिसमें प्रत्येक को 2,500 रुपये की प्रथम किस्त दी गई थी.

 

आठ गांवों में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, पर 172 मुस्लिम महिलाओं के नाम योजना की सूची में 

यह मामला 9 मई को एक दैनिक अखबार में प्रकाशित होने के बाद तूल पकड़ा, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू कर दी. पंचायत के आठ गांवों में एक भी मुस्लिम परिवार न होने के बावजूद, छोलगोड़ा गांव में 172 मुस्लिम महिलाओं के नाम योजना की सूची में शामिल थे, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. जांच में पता चला कि सभी नामों के साथ एक ही राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज था, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई. इस मामले में पंचायत सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को शोकाज नोटिस जारी किया गया है, और भाजपा व झामुमो के नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
भारी बारिश में सिल्ली के सीटकाडीह में पुलिया बही, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:42 PM

सिल्ली प्रखण्ड के सीटकाडीह गांव में पिछले दिनों से लगातार हो रहे वर्ष के कारण पुलिया बह जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की सूचना पाकर सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो गांव पहुंचे एवं ग्रामीणों से मिले एवं जल्द से जल्द मरामत कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावे वर्षा से गांव में जिनके मकान ढह गया है विधायक ने उनसे भी मुलाकात

सिल्ली में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

सिल्ली थाना अंतर्गत बासुडीह गांव में नन्द किशोर महतो की 20 वर्षीय पत्नी निवेदिता देवी ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिल्ली पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति ने बताया कि शुक्रवार रात

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3.25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. इसको लेकर रांची डीसी के तरफ से जानकारी दे दी गई है.

बरवाडीह में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, 100 एकड़ में लीची बगान की योजना जल्द
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:08 PM

शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेशमा रेखा मिंज ने की. इस दौरान बीपीओ कमलेश कुमार सिंह और सभी पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित रहे.बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रत्येक पंचायत में

पलामू में साइबर अपराधियों के नए कारनामे, फोन पे' ऐप को ठीक करने के बाहने मेडिकल दुकानदार के खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:04 PM

पलामू में साइबर अपराधी नए तरीके से लोगों के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं. पलामू जिले के सतबरवा से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां आपको बताते चले कि जहां साइबर अपराधियों ने बहुत ही चतुराई के साथ पहले 'फोन पे' ऐप को 'मरम्मत' करने के बहाने से एक दवा दुकानदार के खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस संबंध में दुकानदार सुनील कुमार ने साइबर थाना, मेदिनीनगर में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खाते से पैसे निकालने वाले की पहचान की जा रही है.