Wednesday, Mar 19 2025 | Time 08:58 Hrs(IST)
  • रांची के अपर बाजार स्थित गोविंद भंडार में लगी आग
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
झारखंड


PLFI कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर चढ़ा पुलिस के हत्थे, झारखंड में कारोबारियों से मांगता था लेवी

PLFI कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर चढ़ा पुलिस के हत्थे, झारखंड में कारोबारियों से मांगता था लेवी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पीएलएफआई के कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसपर कारोबारियों से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने सहित कई संगीन आरोप है. संयुक्त कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस और गुमला पुलिस ने कामडारा थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के केंद्रीय कमिटी के सदस्य और कमांडर दुर्गा सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था. 

 

चुना गया था संगठन का उपाध्यक्ष 

बता दें कि, लंबे समय से दुर्गा सिंह राज्य के अलग-अलग जिलों में कारोबारियों से लेवी की मांग करता था. गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह ने दुर्गा सिंह के गिरफ़्तारी की पुष्टि की है. बता दें कि, सारंडा में PLFI के केंद्रीय कमिटी की बैठक हुई थी, जिसमें मार्टिन केरकट्टा को संगठन का अध्यक्ष और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया था. 

 


 


 


 

 
अधिक खबरें
CM हेमंत सोरेन ने एटीएस के डीएसपी को किया सस्पेंड, बिहार की महिला से फोन पर करते थे रातभर बात
मार्च 19, 2025 | 19 Mar 2025 | 8:18 AM

झारखंड एटीएस के तत्कालीन डीएसपी पर हेमंत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया हैं. बता दें कि महिला के साथ अनैतिक संबंधों के मामले में डीएसपी प्रदीप कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निलंबित कर दिया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
मार्च 19, 2025 | 19 Mar 2025 | 7:27 AM

झारखंड में तपती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर से बदलने वाला हैं. सूबे के अलग- अलग भागों में तीनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.

वाहन की चपेट में आने से विद्यालय के छात्र की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:32 PM

सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गाँव में पढ़ाई करने स्कूल गए. छात्र 06 वर्षीय नवीन उरांव,गया तो स्कूल पढ़ाई करने पर, शिक्षकों की लापरवाही के कारण विद्यालय से छात्र का शव उसके घर लौटा.

सीआरपीएफ के मंडल कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:27 PM

बरवाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मंडल में सीआरपीएफ 172 बटालियन की ए कंपनी द्वारा मंगलवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान ग्रामीणों को कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया.

रंगदारी मांगने तथा जाति सूचक गाली गलौज करने के संबंध में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में 4 लोग पर शिकायत दर्ज
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:22 PM

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू लौड में रंगदारी नहीं देने पर जाति सूचक गाली गलौज करने वाले पर सरायकेला अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में विवेक झां उर्फ छोटू झां ,आकाश अंसारी, नौशाद आलम, एवं मो0जासिम अंसारी के उपर नामजद शिकायत घासीराम मांझी गांव दयापूर थाना नीमडीह , सरायकेला, झारखंड ने दर्ज किया.