Monday, Jul 21 2025 | Time 16:53 Hrs(IST)
  • सहायक आचार्य अभ्यर्थियों की JSSC से वार्ता बेनतीजा आंदोलन की चेतावनी
  • सहायक आचार्य अभ्यर्थियों की JSSC से वार्ता बेनतीजा आंदोलन की चेतावनी
  • मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, भारी बारिश में फिसला Air India का विमान, सभी यात्री सुरक्षित
  • DSPMU रांची में हंगामा: रजिस्ट्रार का घेराव, महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप
  • DSPMU रांची में हंगामा: रजिस्ट्रार का घेराव, महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप
  • AJSU पार्टी ने डॉ रीना गोडसोरा को सभी पदों से हटाया, तत्काल प्रभाव से रद्द की प्राथमिक सदस्यता
  • AJSU पार्टी ने डॉ रीना गोडसोरा को सभी पदों से हटाया, तत्काल प्रभाव से रद्द की प्राथमिक सदस्यता
  • व्यवस्था पर सवाल उठाना सरकार की आलोचना नहीं, विधायिका का हक: कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी
  • व्यवस्था पर सवाल उठाना सरकार की आलोचना नहीं, विधायिका का हक: कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी
  • मॉनसून सत्र शुरू होते ही 'ऑपरेशन' में लगा विपक्ष, हंगामों के बीच आगे बढ़ रहा सत्र
  • मॉनसून सत्र शुरू होते ही 'ऑपरेशन' में लगा विपक्ष, हंगामों के बीच आगे बढ़ रहा सत्र
  • सोनाहातु में जहरीला पानी पीने से मवेशियों की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
  • लापतागंज बना सिमडेगा का केराबेड़ा गांव, नहीं पहुंची गांव तक मूलभूत सुविधा
  • 6 बच्चे तमिलनाडु में अगवा, मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को दी इस घटना की जानकारी
  • डिजिटल अरेस्ट कर करीब 50 लाख की ठगी के मामले में सीआईडी साइबर सेल ने की कार्रवाई, आरोपी अरेस्ट
झारखंड


बुंडू में पातर मुंडा समाज ने कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बुंडू में पातर मुंडा समाज ने कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत


बुंडू/डेस्क: पातर मुंडा समाज के तत्वावधान में रविवार को अरुणालय बैंक्वेट हॉल, बुंडू में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखंड पातर मुंडा समाज से जुड़े मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिकिम सिंह मुंडा ने की, जबकि संचालन शिक्षक सह समाजसेवी राकेश पातर ने किया.
 
मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक हरिहर सिंह मुंडा एवं तमाड़ राजा कुमार महेन्द्रनाथ शाहदेव के हाथों रांची, खूंटी, सरायकेला और बोकारो के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. मैट्रिक परीक्षा में प्रार्थना कुमारी प्रथम, संगीता कुमारी द्वितीय, स्वाती सुमन मुंडा एवं एधिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. इंटरमीडिएट में बेबी कुमारी प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय, और लक्ष्मी डुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सभी को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु शरण मुंडा, रंजीत मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, लाल मोहन मुंडा, नंदलाल सिंह मुंडा, धनंजय मुंडा, शिवेश्वर सिंह मुंडा, राम कन्हाई पातर, विमल पातर, रामजीवन पातर, भुवनेश्वर मुंडा, सीता देवी, रंजीत कच्छप, जितेन्द्र मुंडा, प्रेम मुंडा, प्रशांत मुंडा, अरुण मुंडा, करम सिंह मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा, सुखराम मुंडा, भगीरथ मुंडा, रवि पातर, मृत्युञ्जय पातर, मनोहर पातर मुंडा, विमला देवी एवं लक्ष्मी देवी ने सराहनीय योगदान दिया.
 
 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Updates: राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:45 PM

झारखंड मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी, रांची, सराईकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम जिले में तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी, रांची, सराईकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

बांग्ला पंजिका के अनुसार सावन महीने की पहली सोमवारी पर बहरागोड़ा के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:41 PM

सावन माह की बंगाली समुदाय का पहली सोमवारी पर बहरागोड़ा क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान हर-हर महादेव की जयघोष से शिवालय गूंजने लगे. सोमवारी के अवसर पर लोगों ने शिवालयों में जलाभिषेक के साथ रूद्राभिषेक भी किए. तीन राज्यों की त्रिवेणी पर बसा पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठा.

पलामू प्रमंडलीय बेतला में कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा: बिट्टू पाठक
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:34 PM

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी के. राजू जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक सशक्तीकरण अभियान सृजन 2025 के अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों के प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 जुलाई 2025 को, प्रातः 11 बजे,

पलामू में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया  सावन महोत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:26 PM

सालोंभर अपने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने महिलाओं के लिए सावन महोत्सव का आयोजन किया. संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में घर बाहर महिलाएं भी बहुत से तनाव झेल रही हैं इसलिए उनकी खुशी और उन्हें तनावमुक्त रखने के लिए सावन महोत्सव जैसे आयोजन बेहद जरूरी हैं !

सहायक आचार्य अभ्यर्थियों की JSSC से वार्ता बेनतीजा.. आंदोलन की चेतावनी
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:13 PM

नामकुम स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय के बाहर सोमवार को सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से मुलाकात की. हालांकि बातचीत के बाद भी अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हुए.