Wednesday, Aug 13 2025 | Time 13:50 Hrs(IST)
  • राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मुखिया बबीता देवी के घर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
  • मारपीट मामले में हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत अर्जी खारिज
  • किशोरों पर फैलता साइबर क्राइम का जाल, दुनिया में कम उम्र के हैकरों की तैयार हो रही फौज
  • रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका मामले में सुप्रीम कोर्ट में ED से मांगा जवाब
  • रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका मामले में सुप्रीम कोर्ट में ED से मांगा जवाब
  • विधायक रामचंद्र सिंह ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर की चर्चा
  • विधायक रामचंद्र सिंह ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर की चर्चा
  • रांची पहुंचे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू
  • पुलिस - नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
  • राजधानी रांची में फाइव स्टार होटल के कमरे में पुलिस की छापेमारी
  • धराली में सिटी बजाकर दी जा रही चेतावनी, रेस्क्यू ऑपरेशन में जोखिम बढ़ा रहा भरोसा
  • अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान में लिया भाग
  • अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान में लिया भाग
  • न्यू मार्केट के सुदीप जनरल स्टोर से हजारों के समान के साथ नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
  • न्यू मार्केट के सुदीप जनरल स्टोर से हजारों के समान के साथ नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
झारखंड » जमशेदपुर


बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
न्यूज 11भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के प्रचार-प्रसार, आधुनिक पशुधन प्रबंधन एवं पशु बीमा संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 
कार्यक्रम में प्रखंड के जनप्रतिनिधि, आजीविका पशु सखी तथा योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे. इस अवसर पर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत इच्छुक पशुपालकों से आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, पशुओं के उत्तम प्रबंधन के तरीके तथा मुख्यमंत्री पशुधन बीमा योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि योग्य पशुपालक इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं.
 
जेएसएलपीएस से जुड़े महिला समूहों से आग्रह किया गया कि वे प्रखंड के सभी ग्रामों में जाकर किसानों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं पशुधन बीमा योजना के बारे में जागरूक करें. साथ ही झारखंड मिल्क फेडरेशन "मेधा" से जुड़े किसानों को प्राथमिकता के आधार पर दुधारू गायों के चयन हेतु प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड मिल्क फेडरेशन के पदाधिकारी, सभी एआई कार्यकर्ता एवं पशु मित्र भी मौजूद रहे.
 
अधिक खबरें
बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
अगस्त 12, 2025 | 12 Aug 2025 | 7:27 PM

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के प्रचार-प्रसार, आधुनिक पशुधन प्रबंधन एवं पशु बीमा संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विधायक ने किया सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण
अगस्त 12, 2025 | 12 Aug 2025 | 7:18 PM

मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकारी विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत 1549 साइकिल वितरण का शुभारंभ विधायक समीर कुमार मोहंती ने विद्यार्थियों के बीच वितरण कर किया गया. इस अवसर पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि पठन-पाठन हमारा मौलिक अधिकार है.

बहरागोड़ा में मेडिकल उपलब्धि: डॉ. चंदन सिंह ने की ‘गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी’ सर्जरी, मरीज को मिली नई ज़िंदगी
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 6:28 PM

लंबे अरसे के बाद बहरागोड़ा में जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है. सिटी नर्सिंग होम के निदेशक एवं सुप्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह ने गैस्ट्रिक आउटलेट ऑब्स्ट्रक्शन

बहरागोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला सम्पन्न, डॉ गोस्वामी ने कहा-  तिरंगा हमारा स्वाभिमान है
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 5:19 PM

भाजपा बहरागोड़ा मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी

चाकुलिया में विधायक समीर महंती के नेतृत्व में हजारों महिलाओं और पुरुषों ने निकाली मौन श्रद्धांजलि यात्रा
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:10 PM

झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर रविवार को विधायक समीर मोहंती के सौजन्य से आयोजित अंतिम जोहार कार्यक्रम के तहत शोक सह श्रद्धांजलि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र