Thursday, Jul 3 2025 | Time 00:50 Hrs(IST)
देश-विदेश


कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल

कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल
न्यूज़11 भारत

रांची/ डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए. उन्होंने दिल्ली के पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नीरज बसोया और नसीब सिंह के साथ पार्टी की सदस्यता ली. अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. वह इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी में रह चुके हैं. इससे पहले वह 2017 भाजपा में शामिल हुए थे. पर कुछ महीने में ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली थी. 

 


 

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हमें बीजेपी के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है. मुझे पूरी उम्मीद है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है. उन्होंने कहा किआने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा. अरविंदर सिंह लवली ने आगे कहा कि मैंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद मैं अपने सभी साथियों और हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिला. उन सभी लोगों ने कहा कि आपको घर पर नहीं बैठना चाहिए और दिल्ली और देश के लोगों के लिए लड़ना जारी रखना चाहिए. 

 

अधिक खबरें
आम उपभोक्ता की कई वस्तुएं हो सकती हैं सस्ती, सरकार ने GST कम करने के दिये संकेत!
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 3:40 PM

देशभर के उपभोक्ताओं, विशेषकर गृहणियों के लिए सरकार की ओर से अच्छे संकेत मिलने की खबर है. खबर है कि आम उपभोक्ता वस्तुएं के दाम में कमी हो सकती है. यह कमी इन वस्तुओं पर GST कम होने से होने के संकेत है. आम उपभोक्ता वस्तुएं जैसे- दाल, घी, बेसन या अन्य खाद्य वस्तुओं पर सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) कम कर सकती है.

उत्तराखंड में भाजपा ने महेंद्र भट्ट पर जताया भरोसा,और हिमाचल के नये कप्तान राजीव बिंदल
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 3:06 PM

भाजपा ने देश में संगठन परिवर्तन का काम शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जद्दोजहद के बाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए प्रदेश अध्य चुन लिया है. उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है. लेकिन हिमाचल प्रदेश को नया भाजपा अध्यक्ष मिल गया है. उत्तराखंड के संगठन चुनाव में महेंद्र भट्ट

AIIMS और ICMR ने दिया बड़ा बयान, कोरोना वैक्सीन से युवाओं की मौत का कोई सम्बंध नहीं
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 2:32 PM

दुनिया भर में तहलका मचा देने के बाद जब कोरोना का प्रकोप शांत होने लगा तब एक समस्या देखी जाने लगी कि युवाओं में अचानक मौत के कई केस सामने आने लगे. इसको लेकर अक्सर दावा किया जाता रहा कि कोरोना की वैक्सीन इसके लिए जिम्मेदार है. देश की विपक्षी पार्टियों ने भी इस मुद्दे को उठाकर सरकार को कई बार घेरा है. यहां तक कि यह

5 स्टार होटल में छात्र से दरिंदगी! देश के टॉप स्कूल की टीचर गिरफ्तार
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:14 AM

देश के पांच प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक स्कूल की महिला टीचर पर बेहद ही गंभीर आर लगे हैं. एक छात्र के साथ आरोपी टीचर को बलात्कार और यौन शोषण के आरोप में अरेस्ट किया गया हैं. मुंबई की दादर पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया हैं.

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, दो साल में 3.5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य, ELI योजना को दी मंजूरी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 7:15 PM

रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. मोदी कैबिनेट ने एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं. योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार क्षमता बढ़ाना, पहली बार काम करने वालों को प्रोत्साहित करना और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाना है.