Friday, Jul 18 2025 | Time 07:03 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
खेल


महिला हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स ने हासिल की जीत, सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 हराया

महिला हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स ने हासिल की जीत, सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 हराया
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 के फिनाले में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को हराकर जीत हासिल की है. फाइनल मुकाबले में वॉरियर्स ने सूरमा को 2-1 से हराया. यह मुकाबला रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में खेला गया था. ओडिशा वॉरियर्स के लिए रुतुजा दादासो पिसाल ने दो गोल किए. वहीं सूरमा हॉकी क्लब के लिए पेनी स्क्विब ने एक गोल किया. ओडिशा वॉरियर्स इस जीत के बाद पहली महिला हॉकी इंडिया लीग चैंपियन बन गईं है. आपको बता दें कि पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का फाइनल 1 फरवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल मैच का आनंद लेने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं विधायक कल्पना सोरेन भी पहुंची थी.

 

 


 

 
अधिक खबरें
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

193 रनों का लक्ष्य भारत को पड़ गया भारी, लॉर्ड्स टेस्ट मैच टीम इंडिया हारी
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:56 PM

लॉर्ड्स में खेला गया तीसरा टैस्ट मैच टीम इंडिया हार गयी है. भारत को इंगलैंड में इंगलैंड के खिलाफ एक और टेस्ट मैच जीतने के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला था तब यही लगा कि भारत यह मैच आसानी से जीत लेगा, लेकिन उसके विकेट पत्तों की तरह झड़ते चले गये और पूरी टीम 170 रनों पर सिमट गयी और एक रोमांचक मुकाबले की निराशाजनक

15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की विजेता झारखंड टीम को मंत्री सुदिव्य कुमार ने दी बधाई
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 8:04 PM

झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार ने 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 की विजेता झारखण्ड टीम एवं उपविजेता ओड़िशा टीम की खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतिभावान हैं, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में ये बेटियाँ देश का नाम रोशन करेंगी.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

झारखंड की मिनी तलवारबाजी टीम ने नासिक में दिखाया दमखम, पांच पदक के साथ लौटे खिलाड़ी
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 4:39 PM

नासिक में आयोजित 13वीं मिनी और 7वीं चाइल्ड राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई तक आयोजित हुई थी. बुधवार को जब टीम रांची लौटी तो हटिया रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष करमवीर उरांव भी उपस्थित थे.