Saturday, Jul 12 2025 | Time 10:05 Hrs(IST)
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झारखंड » चाईबासा


19 जनवरी को होगा निषाद समाज पश्चिमी सिंहभूम का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज

19 जनवरी को होगा निषाद समाज पश्चिमी सिंहभूम का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज

न्यूज़11 भारत


चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम निषाद समाज का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज 2025 का आयोजन 19 जनवरी दिन रविवार को लुपंगुटू में किया जाएगा. दिनांक 09-01-25 को स्थानीय शीतला मंदिर बड़ा निमडीह चाईबासा परिसर में निषाद समाज के लोगों ने एक बैठक की, लगभग 2 वर्षों के अंतराल के बाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निषाद समाज जिला का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज 2025 का आयोजन लुपंगुटू चाईबासा में भव्य तरीके से किया जाएगा. जिसमें समाज के चाईबासा, जगन्नाथपुर, झीकपानी, कोकचो, खड़ियाटांगर, सरायकेला, जमशेदपुर, चक्रधरपुर, धनबाद, रांची, पलामू, गितिलता आदि स्थानों के सभी निषाद परिवार शामिल होंगे और एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे. वनभोज कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाएं एवं बच्चों के लिए विभिन्न तरह का खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि सभी का संपूर्ण विकास हो सके. समाज के लोगों के बीच शादी ब्याह का परिचय सम्मेलन किया जाएगा. साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे.

 

निषाद समाज हर क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है इस के संदर्भ में एकजुटता का परिचय देते हुए एक स्वर में अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया जाएगा. समाज के वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा. वनभोज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों का विशेष योगदान और सहयोग मिल रहा है. निषाद समाज  के इस वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज 2025 में समाज के सभी लोग आमंत्रित हैं. बैठक में मुख्य रूप से निषाद समाज के बोगला निषाद, हेमराज निषाद, राजू निषाद, ललन निषाद, निर्मल निषाद, कोलू निषाद, राजेश चौधरी, मुन्ना निषाद, गणेश निषाद, विशाल निषाद, जगमोहन निषाद, चन्द्र निषाद, लंगडू निषाद, राजाराम निषाद, गुलशन निषाद, विशनाथ निषाद, शेखर निषाद, विनोद निषाद, छोटू निषाद, मृदुला निषाद, वसंती देवी, सुरज निषाद, उमेश निषाद, शंभू निषाद, राजु निषाद, राजु चौधरी, गुड्डू निषाद आदि उपस्थित थे.
अधिक खबरें
सारंडा जंगल में सुरक्षाबालों को मिली बड़ी सफलता, 2 IED और 5 नक्सली बंकर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:32 PM

पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

चाईबासा महिला कॉलेज के एन.एस.एस. बी.एड. यूनिट ने किया वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर क्विज का आयोजन
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 6:43 PM

चाईबासा महिला कॉलेज के एन. एस.एस. बी.एड. यूनिट के द्वारा वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर क्विज का आयोजन हुआ. इस अवसर पर क्विज का संचालन प्रोफेसर धनंजय कुमार ने किया. प्रोफेसर राजीव लोचन नमता ने वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के उद्देश्य से अवगत कराया. उन्होंने कहा यह विश्व को प्रभावित करने वाली वर्तमान जनसंख्या प्रवृत्तियों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने

पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी शिक्षक नियुक्त हो - करण महतो
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 5:22 PM

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष करण महतो की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल आज उपायुक्त से मुलाकात किया, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला का मैट्रिक में सबसे नीचे 24 वॉ स्थान आना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है, झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र-छात्राओं का

विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर जगन्नाथपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, कार्यक्रम को लेकर बनाई गई रणनीति
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 7:42 PM

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जगन्नाथपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू और नोआमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान ने की.

जेसीपी ऑपरेटर गोंडो दोराइबुरु की तालाब में नहाने के क्रम में हृदय गति रुकने से मौत
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 5:40 PM

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कलैया गाँव के दुम्बी बोबोंगा के तलाब में रेल लाइन के पार बने तालाब में नहाने के क्रम में प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हृदय गति रुकने से बडालीसिया गांव (झींकपानी) निवासी गोंडा दोराईबुरु (27 वर्षीय)का आकस्मिक निधन हो गया. जिसपर समाजसेवियों ने तुरंत इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभिनाश हेब्रम को दी .सूचना