न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- रविवार को रांची में हुए भारत-साउथ अफ्रीका मैच में भारत ने अफ्रीकी टीम को 17 रनों से मात दे दी. इस मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की पारी खेल एक शानदार योगदान भारतीय टीम को दिया. कोहली के पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया. मैच के दौरान एक तरफ जहां कोहली के पैर छुने के लिए एक अनजान फैन ने तड़प कर स्टेडियम के अंदर चला गया वहीं दूसरी ओर शतक के बाद एक मिस्ट्री गर्ल बड़ी वायरल हो रही है. विराट के शतक के बाद एक लड़की का रियेक्शन सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल का विषय चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि कोहली ने अपना करियर का 52वां शतक ठोका. 120 गेंद में 135 रन बना लिए. कोहली के शतक के बाद ही साउथ अफ्रीका 349 रन बनाने में सफल रही.
Ind vs Sa 1st Odi ... Viral Girl
— Subrata Das (@isubratadas) November 30, 2025
She Looks Like Ananya Pandey ? pic.twitter.com/WG3TDA5dUJ
कौन है यह वायरल गर्ल
कोहली के शतक के बाद अपने रियेक्शन के वजह से वायरल हो रही गर्ल का नाम रिया वर्मा बताया जा रहा है. उनका जबरदस्त लुक व खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया को खूब भा रहा है. रिया वर्मा सोशल मीडिया में काफी वायरल रहती है. युट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा सब्सक्राईबर है. वहीं इंस्टा में 25 लाख लोगों ने फॉलो किया है. जैसे ही किंग कोहली अपना शतक पुरा करते हैं वैसे ही वायरल गर्ल रिया वर्मा अपना दोनों हाथ अपने गाल में रख कर खुशी जाहिर करने लगती है. रिया का ये प्यारा अंदाज फैंस को काफी भाता है. रिया ने अपने इस वीडियो को युट्यूब में पोस्ट किया है.
ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस में 'तेरे इश्क में' ने मचाया बवाल, धनुष ने की रजनीकांत की बराबरी, कृति सेनन ने भी बनाया रिकार्ड