90's Bollywood Song
एक्सक्लूसिव

90's के वो सुपरहिट गाने, जिन्हें आज भी नहीं भूले लोग

90's का दौर सिर्फ कैसेट और रेडियो का नहीं था, बल्कि ऐसे गानों का भी था. आइए, एक नज़र डाले 90s के उन गानों पर जो आज भी लोगों के दिलों में है.

By : Amisha Pathak
90's के वो सुपरहिट गाने, जिन्हें आज भी नहीं भूले लोग

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: 90's का दौर सिर्फ कैसेट और रेडियो का नहीं था, बल्कि ऐसे गानों का भी था. जिसे लोग अभी तक गुनगुनाते हैं. प्यार, दोस्ती, और मस्ती भरा वो दौर एवं उस दौर से जुड़े गाने आज भी लोग सुनते हैं. आइए, ऐसे में नज़र डाले 90s के उन गानों पर जो आज भी लोगों के दिलों में है.

गाना- ओ ओ जाने जाना

फिल्म- प्यार किया तो डरना क्या (1998)

सबसे पहले शुरुआत करते हैं, बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की. इस गाने में सलमान खान को लोगों से बहुत प्यार मिला था. उनका इस गाने में शर्टलेस अवतार युवाओं को खूब पसंद आया था. 'प्यार किया तो डरना क्या साल' 1998 में आई थी. सलमान के अलावा इस फिल्म में काजोल, अरबाज खान, और धर्मेंद्र भी शामिल थे.

गाना- अखिंयों से गोली मारे

फिल्म- दूल्हे राजा (1998)

यह गाना उस समय के सुपरहिट गानें में से एक है. रवीना टंडन और गोविंदा की जबरदस्त केमिस्ट्री और मजेदार अंदाज वाला ये गाना 90s की पहचान बन गया. आज भी जब इस गाने के गुंज बजते ही लोग गुनगुनाने लगते हैं.

गाना- छैंया-छैंया (1998)

फिल्म- दिल से 

शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा का ट्रेन पर फिल्माया गया ये आइकॉनिक गाना 90s के सबसे यादगार गानों में से एक है. इस गाने में शाहरुख खान और मलाइका की जोड़ी काफी लोग को पसंद आई थी.

गाना- मखना 

फिल्म- बड़े मियां छोटे मियां (1998)

इस गाने में माधुरी दीक्षित और गोविंदा का मस्ती भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंत आया था. यही नहीं, इस फिल्म में गोविंदा और अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे. फिल्म के निर्देशक डेविड धवन थे.

संबंधित सामग्री

रांची: चुटिया थाना में जमकर हंगामा, ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद बढ़ा विवाद 

रांची: चुटिया थाना में जमकर हंगामा, ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद बढ़ा विवाद 

चुटिया स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है.

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: पटना पहुंचे नितिन गडकरी, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

Bihar News: नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

भुरकुंडा रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर संगम आउटसोर्सिंग का चक्का जाम

भुरकुंडा रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर संगम आउटसोर्सिंग का चक्का जाम

चक्का जाम के दौरान समिति के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्य संगम आउटसोर्सिंग माइन-ए परिसर में जुटे.