न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः- ओडिसा के मलकानगरी जिसे से एक बड़ी भावना से जुड़ी हुई खबर सामने आ रही है, एक महिला कॉंस्टेबल ने ड्युटी से परे जाकर परीक्षा देने आई एक मां की मदद की. उसने उनके बच्चे की देखभाल की बच्चे को शांत करने के लिए स्तनपान भी कराया. यह घटना आरआई भर्ती परीक्षा के दौरान हुई है. कांस्टेबल का नाम रजनी माझी बताया जा रहा है. परिवार की सुरक्षा ड्यूटी पर रजनी माझी तैनात थी. उन्होने देखा एक अभ्यर्थी भैरवी मंडल अपने डेढ़ महीने की बच्चे के रोने से काफी परेशान है. इस कारण वे पेपर पर फोकस नहीं कर पा रही थी. रिपोर्ट के अनुसार भैरवी अपने पति के साथ आई थी और पति परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चे को संभाल रहे थे. बच्चा जब जोर जोर से रोने लगा तो तो महिला चिंता में पड़ गई. महिला की हालत दे रजनी आगे आई और अदंर परीक्षा दे रही महिला को ढांढस बंधाया कि वो उसके बच्चे का देखभाल कर लेगी. करीब दो घंटे तक कांस्टेबल ने बच्चे को अपने गोद में लेकर बच्चे को चुप कराने की कोशिश करती रही. ताकि महिला शांति से अपना परीक्षा दे सके.
खुद 9 महीने के बच्चे की मां है कांस्टेबल
बता दें कि महिला कांस्टेबल खुद 9 महीने की बच्चे की मां है, मातृत्व भावना व सहानुभुति से उन्होने भैरवी के बच्चे को स्तनपान कराकर शांत किया. परीक्षा खत्म होने के बाद आंसू भरे आंख से भैरवी मंडल ने धन्यवाद दिया. रजनी ने कहा हमने वही किया जो एक मां कर सकती है. कांस्टेबल ने साफ कहा कि मुझे परीक्षा दे रही महिला की पीड़ा समझ में आ गई क्योकि मेरे भी 9 माह का एक बच्चा है. महिला बच्चा रोने व परीक्षा देने को लेकर दुविधा में थी. इस बीच कांस्टेबल रजनी ने कहा कि आप परीक्षा दीजिए मैं बच्चे को संभालती हूं. बच्चे जो अपने पिता के गोद में रो रहे था मैने उसे अपने गोद में लेकर चुप कराया. कांस्टेबल ने कहा कि ऐसा करके उसे बहुत खुशी भी मिली.
ये भी पढ़ेंः- दुल्हन के सामने दुल्हे ने किया अनोखा डांस, वायरल वीडियो के कमेंट में युजर्स ने लिखा- न डांस आ रही न ही शर्म..