न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- अपनी शादी को यादगार बनाना हर कपल का एक सपना होता है, इसके लिए शादी में ऐसे कई कार्यक्रम को जोड़ते हैं जिससे बारातियों के लिए भी यादगार बन जाती है. कई बार तो खुद दुल्हा और दुल्हन एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करते दिखते हैं. ये वीडियो वायरल होने में देर भी नहीं लगती. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे. यूजर्स ने इस डांस पर अपनी तरह से कई प्रतिक्रियाएं भी दी है.
दूल्हे का डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हुई इस वीडियो को @mr.nadan_parinda नामक हैंडल से वायरल की जा रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दुल्हा दुल्हन एक साथ स्टेज पर खड़े हैं, दुल्हन के सामने दुल्हा जुबिन नॉटियाल के एक गाने पर डांस शुरु करता है, दुल्हे के डांस को देखने के बाद दुल्हन शर्मा जाती है. वहीं रिश्तेदार हूटिंग करना शुरु कर देते हैं.
दूल्हे को न डांस आया न शर्म
इस वीडियो को इंस्टाग्राम में कई लोगों ने देखा औऱ अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी. एक ने लिखा है कि, , 'मौत आए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए. दूसरे ने लिखा है- , 'न डांस आया न शर्म, एक और यूजर ने लिखा- 'पहले खाना खा लेता हूं बारात कभी भी लौट सकती है, एक ने तो लिखा नाच वो रहा है शर्म मुझे आ रही है.
ये भी पढ़ेंः- संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पाकिस्तान से निपटने की बताई रणनीति, कहा- शांतिपुर्ण पड़ोसी बने फिर उनकी भी प्रगति करेंगे