न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत पाक संबंध पर अपनी राय रखी. संघ प्रमुख ने कहा कि भारत हमेशा से शांति व सहयोग चाहता है. लेकिन पाकिस्तान का जो रवैया है उसे उसी के हिसाब से जवाब देना जरुरी है. भागवत ने 1971 का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान को उसी के भाषा में जवाब देकर ये समझाना जरुरी है कि संघर्ष का कितना नुकसान है.
मोहन भागवत का कहना है कि भारत हमेशा से पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान, भारत के साथ ऐसा नहीं चाहता है. उन्होने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ लड़ाई छोड़ कर आगे बढने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए. लेकिन अगर पाक इस भाषा को जब तक नहीं समझता है उसे उसी के भाषा में जवाब मिलना चाहिए.
भागवत ने कहा कि भारत हमेशा से चाहता है कि पड़ोसी देश शांतिपुर्वक आगे बढ़े, तरक्की करे. इसमें उसे भारत मदद भी करेगा.
किया 1971 के युद्ध का जिक्र
संध प्रमुख ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान ने भारत के हाथओं 90 हजार सैनिकों को खो दिया था. अगर ऐसा बार बार होता रहा तो एक दिन फिर से पाक के सबक मिल जाएगा. भागवत ने कहा कि हमें पाक को समझाना होगा इसलिए हमें उसी के भाषा में जवाब देना होगा. उनके द्वारा बार बार की नाकाम कोशिश के लिए तैयार रहने होगा.
#WATCH | Bengaluru | On being asked about Pakistan, RSS Chief Mohan Bhagwat says, "We always have peace with Pakistan. It is Pakistan that does not have peace with us. As long as Pakistan gets some satisfaction out of causing harm to Bharat, it will keep doing it. So, the way to… pic.twitter.com/LKQDsIV4Y4
— ANI (@ANI) November 9, 2025
पाकिस्तान को करारा जवाब देना होगा
उन्होने कहा कि हम चाहते हैं कि वो इस बात को समझे और फिर वे हमारे साथ एक बेहद शांतिपुर्ण पड़ोसी बन जाए. अपनी प्रगति के साथ हम उनकी प्रगति भी करेंगे, यही हमारा इरादा है.
ये भी पढ़ेंः- बेटे का शव देख सदमें में आई मां, बेसुध होकर गिरी फिर गवां दी जान, एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत से रोने लगा पूरा गांव