झारखंड में नक्सलवाद की कहानी
एक्सक्लूसिव

आज मारा गया एक और कुख्यात नक्सली ब्रजेश गंझू, नक्सल मुक्त के करीब झारखंड; पढ़िए ये खास रिपोर्ट

नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब झारखंड नक्सलमुक्त के करीब पहुंच गया है. 

By : Dipali Kumari
आज मारा गया एक और कुख्यात नक्सली ब्रजेश गंझू, नक्सल मुक्त के करीब झारखंड; पढ़िए ये खास रिपोर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में आतंक का दूसरा नाम बन चुके तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कुख्यात कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह का अंत हो गया. उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने वाराणसी में आज रविवार तड़के हुई एक मुठभेड़ में उसे मार गिराया है. इस खूंखार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख यानी कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

इधर शीर्ष नक्सली असीम मंडल दस्ता के बचे हुए दो नक्सली 5 लाख के इनामी समीर महतो और उसकी पत्नी 2 लाख की इनामी मालती मुर्मू को भी बंगाल पुलिस ने पकड़ लिया है. नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब झारखंड नक्सलमुक्त के करीब पहुंच गया है. 

इस वर्ष नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ इस वर्ष बड़े पैमाने पर सफलता हासिल की है. असीम मंडल, अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, सहदेव महतो , रंजीत गंझू, इजराइजल पूर्ति जैसे इनामी बड़े चेहरों के साथ 120 से ज्यादा भाकपा माओवादी, PLFI, TSPC और JJMP के कैडर अरेस्ट किये जा चुके हैं. वहीं राज्य में 50 से ज्यादा नक्सलियों ने हथियार डाले हैं. अब तक 111 हथियार, 9,904 कारतूस और नकदी जब्त किये गए हैं. 

मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली 

पुलिस और केंद्रीय बलों (सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर) द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बढ़ते दबाव और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणामों ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने पर मजबूर किया है. साथ ही जिला पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास की दिशा में बेहतर काम किया. नक्सलियों का करीब 26 सालों तक जंगलों में खौफ रहा. जबकि आज सारंडा में भयमुक्त माहौल है. 

वर्ष 2025 के बाद बदली रणनीति के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सली क्षेत्रों में पिकेट स्थापित किए और तकनीकी इंटेलिजेंस का प्रयोग किया. आज कई बड़े इलाके नक्सलमुक्त हैं. 

झारखंड पुलिस की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 10 प्रमुख नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब पूरी तरह से माओवाद से मुक्त कराए जा चुके हैं. इनमें शामिल हैं:-

  • माओवादियों का गढ़ माने जाने वाला छत्तीसगढ़-गढ़वा-लातेहार के सीमावर्ती बूढ़ा पहाड़ का क्षेत्र.
  • कोल्हान का सारंडा, टोंटो, गोईलककेरा, पोड़ाहाट क्षेत्र.
  • चतरा व पलामू का कोलेश्वरी क्षेत्र.
  • गिरिडीह का पारसनाथ क्षेत्र.
  • बोकारो का लुगु पहाड़ एवं झुमरा पहाड़ क्षेत्र.
  • गुमला का चैनपुर व बिशुनपुर आदि पहाड़ी क्षेत्र.
  • लातेहार का सरयू, गारू, महुआडांड़ आदि का जंगली क्षेत्र.
  • लोहरदगा का पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र.
  • खूंटी का पश्चिमी/दक्षिणी वन क्षेत्र.
  • सरायकेला के कुचाई का जंगली क्षेत्र.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

संबंधित सामग्री

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

हाई कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी को आरोपों से बरी कर दिया

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “झारखंड में  कोयला बंद कर दीजिए. भारत सरकार को इसकी कोई जरूरत नहीं है.” 

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत की तय सजा और मुआवजे के आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा गया

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नवीन अंशु की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज की

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने आरोपी की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया