अटपटे बयान के बावजूद नीतिश कुमार के प्रति महिलाओं के झुकाव की आखिर क्या है वजह? आइए जानते हैं..  

हर साल 10वीं व 12वीं के जिले टॉपर लड़कियों के घर जाने लगे सीएम नीतिश कुमार, सीएम के रुप में अनोखा प्रयोग

By : Jeevan Verma
अटपटे बयान के बावजूद नीतिश कुमार के प्रति महिलाओं के झुकाव की आखिर क्या है वजह? आइए जानते हैं..  

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
नीतिश कुमार के राजनीति के 20 साल के बाद भी महिला वोटर्स उनकी पार्टी की ताकत आज भी बनी हुई है. उम्र व आलोचना के बाद भी महिलाएँ आज भी उनके लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी रहती है. साइकिल योजना, आरक्षण, और जीविका जैसे कार्यक्रमों ने उन्हें महिलाओं में लोकप्रिय बनाया. इस चुनाव में नारी शक्ति एक निर्णायक भुमिका में सामने आ सकती है. 

महिला एक बार फिर नीतिश की ढाल बनकर खड़ी
हालांकि महिलाओं को लेकर आलोचनाएँ भी हुई, जिसका सबसे बड़ा कारण रहा कि कभी सदन के अंदर नीतिश कुमार महिलाओं को लेकर कुछ अटपटा बयान दे दिया था. कभी चुनावी मंच में महिला के गले में माला डाल दी. इन्ही हरकतों के चलते विपक्ष व बीजेपी के लोग उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़ा करने लगे. सियासी लोग नीतिश की खिल्ली उड़ाने में लगे हैं, विपक्ष इस उम्मीद में है कि इस बार उन्हे पटखनी दी जा सकती है. ऐसे में महिला एक बार फिर से नीतिश की ढाल बनकर खड़ी हो गई है. 

लड़कियों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत की
नीतिश कुमार जब सीएम बने तो सबसे पहले उन्होने लड़कियों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत की. हर साल 10वीं व 12वीं के जिले टॉपर लड़कियों के घर जाने लगे. किसी भी सीएम के लिए ये बिल्कुल नया प्रयोग था. हर लड़की को मुफ्त साइकिल, लड़कियों को मुफ्त में शिक्षा देना. महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा दांव तब पता चला जब पंचायत व नगर निकाय चुनाव में नीतिश कुमार ने 50 फीसदी आरक्षित सीट दे दी. वहीं पुलिस की भर्ती मे 35 प्रतिशत आरक्षण दे दिया. ये सब ऐसा मुद्दा है जिसे देखते ही देखते महिलाओं में नीतिश लोकप्रिय बन गए हैं. महिलाओं के खाते में पैसे व साथ ही आंगनबाड़ी से लेकर जीविका दीदियों तक के मानदेय में बढोत्तरी. वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन को दोगुना कर दिया गया. इसमें विधवा व वृद्धा पेंशन दोनों शामिल है. महिलाओं के खातों में 10 हजार का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है. 

ये भी पढ़ेंः- BIHAR ELECTION: जितनी बड़ी पार्टी बन जाए.. नीतिश का विकल्प मिलना मुश्किल

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया