न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- एक रिटायर्ड बुजुर्ग शख्स ने बेंगलूरू में कई संस्थानों पर अपनी इकलौती बेटी की मौत के बाद रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया. बुजुर्ग का ये पोस्ट सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के पूर्व चीफ फायनेंशियल ऑफिसर शिवकुमार का कहना है कि ये उनकी इकलौती बेटी थी. बता दें कि 18 सितंबर को उनकी 34 वर्षीय बेटी का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था.
लिंक्डिन पर बुजुर्ग ने लिखा कि हाल ही में उनकी बेटी का निधन हुआ, जिसके बाद एफआईआर करवाने के लिए, एंबुलेंस के लिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए खुली तौर पर रिश्वत मांगी गई और मुझे देना पड़ा. बुजुर्ग ने बताया कि बेलंदूर पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्टर बहुत घमंडी था, उसे किसी से कोई हमदर्दी नहीं थी. बुजुर्ग ने कहा कि मेरे पास पैसे थे हमे पैसे दे दिए लेकिन जो गरीब है वो कहां से लाएंगे पैसे.
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में शिवकुमार ने अपनी बेटी अक्षय को श्रद्धांजलि दी थी. वह आईआईटी व आईआईएम से पढ़ी थी और उन्हे क्विज व पेंटिंग का शौक था. अपने शोसल मीडिया हैंडल पर भी काफी एक्टीव थी. हमेशा से क्विज का करवाती रहती थी. नेत्रहीनों के लिए जल्दी से रिटायर होकर अपना लाइफ उनके लिए समर्पित करना चाहती थी.
उनका ये पोस्ट वायरल होने के बाद बेंगलूरू के एक चीफ कमीशनर ने जवाब दिया. मनी कंट्रोल से बात करते हुए महेश्वर राव ने कहा कि हमें हमदर्दी है और हमने एक सिस्टम बनाया है, ताकि डेथ सर्टिफिकेट आनलाइन जारी किया जाए. उन्होने अपने पोस्ट में लिखा है कि हमारा कॉर्पोरेशन यह पक्का करने के लिए कमिटेड है और दुखी लोगों के साथ अच्छे से व सम्मान से पेश आया जाए.
ये भी पढ़ेंः- अपने बेडरुम में क्या बातचीत करते हैं आप.. सारा कुछ सुनता है आपका फोन, रिसर्च में हुआ खुलासा, रहें सावधान