Saturday, Jul 19 2025 | Time 12:09 Hrs(IST)
  • मां-पिता और भाई की हत्या करने वाले नितेश साहू की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी, गैस कटर से काटा शटर
  • पावापुरी में पारिवारिक त्रासदी: कर्ज से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया ज़हर, दो बच्चियों की मौत
  • घाघरा पुलिस ने स्कॉर्पियो से किया 6 मवेशी जब्त, चालक फरार
  • बरवाडीह से बाबा नगरी देवघर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
  • रांची के खादगढ़ TOP पदस्थापित पदाधिकारी भीम सिंह के सूझबूझ से मिला यात्री का गुम हुआ 80 हजार रुपया,
  • रांची के खादगढ़ा टीओपी की दीवार गिरी
  • रांची से हवाई सफर हुआ सस्ता: टिकट के दाम में 3 से 4 हजार की गिरावट, जानिए वजह
  • झारखंड में कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ला रही नया कानून
  • 23 जुलाई को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
  • भारत के 34 मछुआरों को बांग्लादेश ने पकड़ा, वापसी के लिए केंद्र सरकार ने बनाया दबाव
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड » रांची


रांची के स्वर्णरेखा नदी की धारा के बीच छिपा है '21 शिवलिंगों' का रहस्यमयी धाम, नागवंशी इतिहास से जुड़ी है अद्भुत आस्था की कहानी

रांची के स्वर्णरेखा नदी की धारा के बीच छिपा है '21 शिवलिंगों' का रहस्यमयी धाम, नागवंशी इतिहास से जुड़ी है अद्भुत आस्था की कहानी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया क्षेत्र में एक अनोखी धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर मौजूद है, जो अब भी लोगों की नजरों से काफी हद तक ओझल हैं. स्वर्णरेखा नदी की चट्टानों के बीच स्थित यह स्थल किसी मंदिर का परिसर नहीं बल्कि प्रकृति के आंगन में बसी शिवभक्ति की एक रहस्यमयी विरासत हैं. यहां भगवान शिव के 21 प्राचीन शिवलिंग नदी की धाराओं के बीच चुपचाप विराजमान है, जो श्रद्धालुओं के लिए चमत्कारी अनुभव से कम नहीं.

 

यह स्थल उस समय की कहानी कहता है जब नागवंशी शासकों का झारखंड पर शासन था. इतिहासकारों और स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, लगभग 400 वर्ष पहले नागवंशी राजाओं ने इसे अपनी रानियों की संतान प्राप्ति की तपस्थली के रूप में स्थापित किया था. सावन के महीने में यहां की रौनक देखते ही बनती है, जब शिवभक्त जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ते हैं.

 

यहां सबसे खास बात यह है कि ये शिवलिंग किसी आधुनिक निर्माण का परिणाम नहीं बल्कि प्रकृति की गोद में शिव की अलौकिक उपस्थिति के प्रतीक हैं. जब स्वर्णरेखा की लहरें इन शिवलिंगों को छूती है तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे मां गंगा स्वयं शिव का अभिषेक कर रही हो. भक्तों की मान्यता है कि यहांजलाभिषेक करने से विशेष रूप से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस स्थल का सौंदर्य केवल धार्मिक ही नहीं प्राकृतिक दृष्टि से भी दुर्लभ हैं. हरमू और स्वर्णरेखा नदियों के संगम पर स्थित यह स्थान साल में एक बार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक विशाल मेले का भी गवाह बनता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं.

 

हालांकि, आज यह अलौकिक धरोहर संकट के दौर से गुजर रही हैं. कभी जहां साफ पानी और हरियाली थी, वहां अब गंदगी, प्लास्टिक और नालों का पानी बहता हैं. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को धार्मिक-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए और स्वर्णरेखा नदी की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए.

 

‘इक्कीसो महादेव धाम’ के रूप में पहचाना जाने वाला यह स्थान अब धीरे-धीरे स्थानीय प्रयासों से पुनर्जीवित हो रहा हैं. यह सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक आत्मा और नागवंशी विरासत की जीती-जागती गाथा हैं. यहां जब श्रद्धालु जल चढ़ाते है तो वे केवल एक परंपरा का पालन नहीं करते, बल्कि वे अपने भीतर की आस्था और पुरखों की श्रद्धा को फिर से जीवित करते हैं. शिव की शरण में बसी यह चट्टानी गाथा अब एक नई पहचान की राह पर है, जरूरत है बस एक संवेदनशील पहल की, ताकि यह विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी उतनी ही श्रद्धा और गौरव के साथ मिल सके.

 

अधिक खबरें
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी, गैस कटर से काटा शटर
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 11:27 AM

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई हैं. श्रेष्ठ ज्वेलर्स को चोरी ने निशाना बनाया. दुकान की शटर को गैस कटर से काटा गया. चोरों ने लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार. दुकान सेल सिटी गेट के पास मौजूद हैं.

रांची के खादगढ़ TOP पदस्थापित पदाधिकारी भीम सिंह के सूझबूझ से मिला यात्री का गुम हुआ 80 हजार रुपया,
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 10:12 AM

रांची के कांटा टोली खादगढ़ बस स्टेशन में एक यात्री की बैग गुम हो गई थी जिसमें जरूरी दस्तावेज के साथ-साथ लगभग 80 हजार रुपया था.

रांची के खादगढ़ा टीओपी की दीवार गिरी
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 10:03 AM

रांची के खादगढ़ा में देर रात टीओपी की दीवार गिर गई. फिलहाल दीवार गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन दीवार गिरने की वजह से टीओपी में जब्त की गई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं

रांची से हवाई सफर हुआ सस्ता: टिकट के दाम में 3 से 4 हजार की गिरावट, जानिए वजह
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 9:53 AM

राजधानी रांची से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. देश के विभिन्न महानगरों के लिए हवाई टिकटों के दाम में 3,000 से 4,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. मई महीने की तुलना में अब यात्रियों को सस्ते में उड़ान भरने का मौका मिल रहा है.

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:16 PM

झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के लागू किए जाने की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई.